facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Railway Stock: अगर आपके पास हैं इस रेलवे कंपनी के शेयर, तो तैयार हो जाइए डिविडेंड के लिए! जानें रिकॉर्ड डेट

Advertisement

नवरत्न रेलवे कंपनी RailTel ने शेयरधारकों के लिए फाइनल डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट घोषित की, AGM के बाद मिलेगा भुगतान – जानें कितना होगा फायदा

Last Updated- August 04, 2025 | 12:09 PM IST
Railtel dividend

रेल मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली नवरत्न कंपनी रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (RailTel) ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए अपने फाइनल डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट घोषित कर दी है। कंपनी ने यह जानकारी 25 जुलाई को स्टॉक एक्सचेंज को दी गई एक फाइलिंग में साझा की।

कितनी मिलेगी डिविडेंड राशि?

रेलटेल ने अपनी जून तिमाही (Q4 FY2025) के नतीजों के साथ ही ₹10 के फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर 8.5% यानी ₹0.85 (85 पैसे) का फाइनल डिविडेंड देने की सिफारिश की थी। कंपनी ने कहा था कि यह डिविडेंड वित्त वर्ष 2024-25 के लिए दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: अगले हफ्ते शेयर बाजार में तिमाही नतीजों और डिविडेंड से मचेगी हलचल, वैश्विक घटनाओं पर भी रहेंगी नजरें

रिकॉर्ड डेट और भुगतान की प्रक्रिया

कंपनी ने बताया है कि 13 अगस्त 2025 (बुधवार) को रिकॉर्ड डेट तय की गई है। यानी जिन निवेशकों के पास इस तारीख तक रेलटेल के शेयर होंगे, केवल वही इस डिविडेंड के पात्र होंगे। साथ ही कंपनी ने यह भी कहा है कि यह डिविडेंड 20 अगस्त 2025 को आयोजित होने वाली AGM (Annual General Meeting) में मंजूरी के बाद ही दिया जाएगा। AGM में डिविडेंड पारित होने के बाद इसका भुगतान 30 दिनों के भीतर किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: इस FMCG Stock में है ₹540 तक जाने का दम! Q1 के बाद ब्रोकरेज दे रहे ‘BUY’ रेटिंग, टारगेट प्राइस भी बढ़ाया

Railtel Dividend इतिहास

रेलटेल ने पिछले कुछ सालों में अपने निवेशकों को लगातार डिविडेंड देकर खुश किया है। अप्रैल 2025 में कंपनी ने ₹1 प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड दिया था। साल 2024 में भी रेलटेल ने दो बार डिविडेंड दिया। अगस्त में ₹1.85 और नवंबर में ₹1 प्रति शेयर। इससे पहले, 2023 में कंपनी ने ₹3.55, 2022 में ₹2.40 और 2021 में ₹2.30 प्रति शेयर का डिविडेंड दिया था।

4 अगस्त को सुबह 11:51 बजे कंपनी का शेयर 360.45 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

Advertisement
First Published - August 4, 2025 | 12:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement