facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अदाणी ग्रुप के रक्षक बने राजीव जैन, पिछले पांच साल से ग्रुप की कंपनियों में सही मौके का कर रहे इंतजार

Advertisement
Last Updated- March 03, 2023 | 10:26 PM IST
Rajeev Jain

अमेरिकी वैश्विक इक्विटी निवेश कंपनी जीक्यूजी पार्टनर्स के सह-संस्थापक राजीव जैन द्वारा अदाणी समूह पर लगाए गए दांव ने दलाल पथ को चकित कर दिया है।

जैन को रक्षात्मक शेयरों और दमदार बैलेंस शीट वाली कंपनियों पर दांव लगाने के लिए जाना जाता है।

आस्ट्रेलियन फाइनैंशियल रिव्यू के साथ बातचीत में उन्होंने अदाणी समूह में किए गए अपने करीब 2 अरब डॉलर के निवेश के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वह अदाणी समूह की कंपनियों पर पिछले पांच साल से नजर रखे हुए थे, लेकिन ये उचित कीमत पर अब उपलब्ध हो पाई हैं।

हिंडनबर्ग रिसर्च के सवाल पर, उन्होंने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा था, ‘उनका अपना नजरिया है, और हमारा अपना और हमें उनके (हिंडनबर्ग) विचार से असहमत हैं।’

जैन ने स्पष्ट किया है कि वह हमेशा से अच्छी परिसंपत्तियों के गलत मूल्य निर्धारण का लाभ उठाने की संभावना देख रहे थे।
जैन ने भारतीय कंपनियों में अच्छी दिलचस्पी दिखाई है और चीन पर नकारात्मक बने हुए हैं। उन्होंने 92 अरब डॉलर की परिसंपत्तियों के साथ निवेश क्षेत्र में एक भरोसेमंद नाम के तौर पर अपनी पहचान बनाई है।

कौन हैं राजीव जैन

जैन भारत में जन्मे और पले-बढ़े हैं। 1990 में, वे मियामी विश्वविद्यालय में एमबीए की पढ़ाई करने के लिए अमेरिका चले गए थे। उन्होंने पोर्टफोलियो प्रबंधक के तौर पर 1994 में अपना करियर शुरू किया था। वर्ष 2026 में, जैन ने जीक्यूजी पार्टनर्स की स्थापना की और इसके चेयरमैन एवं सीआईओ की जिम्मेदारी संभाली।

आस्ट्रेलिया में सूचीबद्ध उनकी फर्म जीक्यूजी पार्टनर्स को पत्रकारिता, निजी इक्विटी, हेज फंड समेत विभिन्न क्षेत्रों से लोगों को नियुक्त करने के लिए जाना जाता है। अपनी स्वयं की फर्म शुरू करने से पहले उन्होंने स्विटजरलैंड की वोंटोबेल ऐसेट मैनेजमेंट में करीब दो दशक तक काम किया।

Advertisement
First Published - March 3, 2023 | 10:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement