facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

हफ्ते के पहले दिन इन 2 Stocks पर लगाएं दांव, एक्सपर्ट बुलिश; नोट करें टारगेट, SL

Advertisement

Rajesh Bhosale ने इन्वेस्ट करने के लिए आज Indian Hotels Company Ltd और Eicher Motors Ltd के शेयर पर दांव लगाने की सलाह दी है।

Last Updated- November 18, 2024 | 8:24 AM IST
Smallcap firms

Stock to buy, Monday, 18 November 2024: ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म एंजेल वन (Angel One) में इक्विटी तकनीकी विश्लेषक राजेश भोसले (Rajesh Bhosale) ने इन्वेस्ट करने के लिए आज यानी 18 नवंबर को इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (Indian Hotels Company Ltd) और आयशर मोटर्स लिमिटेड (Eicher Motors Ltd) के शेयर पर दांव लगाने की सलाह दी है। आइयें जानते हैं इन शेयरों के बारे में;

1. NSE Scrip – INDHOTEL

View- Bullish
Last close- Rs 741

यह स्टॉक व्यापक बाजार की कमजोरी के बावजूद असाधारण मजबूती दिखा रहा है और अब तक के सबसे ऊंचे स्तरों पर कारोबार कर रहा है। पिछले कुछ महीनों के दौरान कीमतें 720 रुपये से 640 रुपये के दायरे में सीमित रहीं। इस दायरे के ऊपर निर्णायक ब्रेकआउट ने एक मजबूत कंटीन्यूएशन पैटर्न की पुष्टि की है।

कीमतों में बढ़ोतरी के साथ-साथ वॉल्यूम में उछाल ने ब्रेकआउट को और अधिक मान्यता दी है। हम उम्मीद करते हैं कि यह बेहतर प्रदर्शन निकट अवधि में भी जारी रहेगा।

इसलिए, हम इंडियन होटल्स कंपनी को 741 से 735 रुपये के आसपास ‘खरीदने’ की सलाह देते हैं। स्टॉप लॉस: 709 रुपये पर लगाएं और टारगेट प्राइस: 820 रुपये रखने की सिफारिश करते है।

Also read: Samvardhana Motherson का मार्जिन रहेगा कमतर; शेयर 23% गिरा, कमजोर तिमाही नतीजों का असर

2.NSE Scrip – EICHERMOT

View- Bullish
Last close – Rs 4,884

इस सप्ताह के दौरान, कीमतों को 4,500 रुपये के अहम स्तर पर समर्थन मिला, जो जुलाई से एक मजबूत आधार बना हुआ है और अब 200-DSMA के साथ मेल खाता है। गुरुवार को, स्टॉक में एक मजबूत रिबाउंड देखा गया, जिसमें “बुलिश किकिंग” नामक एक दुर्लभ बुलिश रिवर्सल पैटर्न बना। यह पैटर्न कल रात किसी सकारात्मक घटनाक्रम का संकेत देता है, और वॉल्यूम के मजबूत समर्थन के साथ, यह बुल्स के लिए अनुकूल दिखता है। हमें आशा है कि यह सकारात्मक गति जारी रहेगी।

इसलिए, हम आयशर मोटर्स को 4,884 से 4,850 रुपये के आसपास ‘खरीदने’ की सलाह देते हैं। स्टॉप लॉस: 4,690 रुपये पर लगाएं और टारगेट प्राइस: 5,300 रुपये रखने की सिफारिश करते है।

(डिस्क्लेमर: राजेश भोसले एंजेल वन लिमिटेड में एक इक्विटी तकनीकी विश्लेषक हैं। व्यक्त विचार उनके अपने हैं।)

Advertisement
First Published - November 18, 2024 | 7:38 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement