facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

RBI ने रद्द किया इस हाउसिंग फाइनेंस कंपनी का लाइसेंस, साथ ही अब नदारद होंगे 14 NBFC

Advertisement

लाइसेंस सरेंडर करने के पीछे का कारण नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन (NBFI) बिजनेस से बाहर निकलना है। साथ ही RBI ने एक हाउसिंग फाइनेंस कंपनी का लाइसेंस भी रद्द किया है।

Last Updated- October 13, 2023 | 2:56 PM IST
RBI

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनियों (NBFC) को लेकर बड़ी जानकारी दी है। 12 अक्टूबर को दी गई जानकारी के मुताबिक, देश की 14 नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनियों ने अपना रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट सरेंडर कर दिया है।

इनमें से 10 कंपनियों के लाइसेंस सरेंडर करने के पीछे का कारण नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन (NBFI) बिजनेस से बाहर निकलना है।

कौन हैं ये 10 NBFC –

  1. शिवम हायर परचेज एंड फिनवेस्ट
  2. श्री शांति ट्रेड्स
  3. एड्रोइट कमर्शियल
  4. सन फिनलीज (गुजरात)
  5. चित्रकूट मोटर फाइनेंस
  6. वीआईपी फिनस्टॉक
  7. ध्रुवतारा फाइनेंस सर्विसेज
  8. सैजा फाइनेंस
  9. माइक्रोग्राम मार्केटप्लेस
  10. टीएमएफ बिजनेस सर्विसेज लिमिटेड (पूर्व में टाटा मोटर्स फाइनेंस)

ये भी पढ़ें- BSE ने किया बड़ा बदलाव, अगले हफ्ते से सोमवार को होगी Bankex की एक्सपायरी
14 में से बाकी की बची 4 NBFC ने लाइसेंस इसलिए सरेंडर किया है क्योंकि वे लीगल एंटिटीज नहीं रह गईं। जिसका कारण अमलागेशन/मर्जर/डिजोल्यूशन/स्वैच्छिक हड़ताल आदि हैं।

ये 4 NBFC हैं-

  1.  बीडीजे केमिकल्स
  2. अल्कन फिस्कल सर्विसेज
  3. ईश्वर फिस्कल सर्विसेज
  4. एसएनके इन्वेस्टमेंट्स

ये भी पढ़ें- Paytm Payments Bank पर 5.39 करोड़ रुपये का जुर्माना

RBI ने रद्द किया एक हाउसिंग फाइसेंस कंपनी का लाइसेंस, 5 बैंक पर जुर्माना

भारतीय रिजर्व बैंक ने एक हाउसिंग फाइनेंस कंपनी (HFC) का लाइसेंस कैंसिल कर दिया है। यह कंपनी चेन्नई की इंड बैंक हाउसिंग कंपनी है। इसी के साथ आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक समेत 5 बैंकों पर मॉनेटरी पेनल्टी लगाई है।

RBI ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर 5.39 करोड़ रुपये की मॉनेटरी पेनल्टी लगाई है। RBI ने पुणे के अन्नासाहब मागर सहकारी बैंक पर 4 लाख रुपये, मुंबई के फिनक्वेस्ट फाइनेंशियल सॉल्यूशंस पर 1.20 लाख रुपये, पालघर के जवाहर अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक पर 1 लाख रुपये और वाई, महाराष्ट्र के जनता अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक पर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

Advertisement
First Published - October 13, 2023 | 11:18 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement