facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

एवरग्रीन लोन और AIF विकल्प के गलत इस्तेमाल पर लगाम के लिए RBI सख्त

Advertisement

AIF के अ​धिकारियों का कहना है कि आरबीआई के निर्णय से इन योजनाओं से भारी रकम निकल सकती है या कुछ निवेश बट्टेखाते में जा सकता है।

Last Updated- December 19, 2023 | 10:44 PM IST
RBI to review payment bank structure; Emphasis will be on governance standards, business model and the way forward पेमेंट बैंक ढांचे की समीक्षा करेगा RBI; प्रशासन मानदंड, कारोबारी मॉडल और आगे की राह पर रहेगा जोर

वैक​ल्पिक निवेश फंडों (एआईएफ) द्वारा नियमों की अनदेखी पर चिंता जताते हुए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने आज बैंकों और वित्तीय कंपनियों को एवरग्रीन लोन (पुराना कर्ज चुकाने के लिए नए कर्ज देते रहने) और एआईएफ विकल्प के गलत इस्तेमाल पर लगाम कसने की सलाह दी।

आरबीआई ने कहा है कि बैंक, गैर-बैं​किंग ​वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) और नाबार्ड तथा सिडबी जैसे वित्तीय संस्थान एआईएफ की ऐसी किसी योजना में निवेश नहीं कर सकेंगे, जिसका निवेश बैंक या एनबीएफसी से प्रत्यक्ष या परोक्ष कर्ज लेने वाली किसी कंपनी में पहले से हो। इसका मतलब है कि यदि बैंक या एनबीएफसी ने अभी किसी कंपनी को कर्ज दे रखा है या पिछले 12 महीने में वह उनकी कर्जदार रही हो तो वे उसी कंपनी में निवेश करने वाली किसी भी एआईएफ योजना में रकम नहीं लगा सकते।

केंद्रीय बैंक का यह परामर्श बाजार नियामक सेबी की एक रिपोर्ट के बाद आया है, जिसके मुताबिक हजारों करोड़ रुपये कानून से बचकर लिए-दिए जाते हैं। पिछले महीने सेबी के एक अ​धिकारी ने कहा था कि बाजार नियामक ने रिजर्व बैंक को ऐसे एआईएफ की जानकारी दी है, जिन्हें वित्तीय क्षेत्र की संपत्तियों को एवरग्रीन करते रहने के लिए बनाया जा रहा है ताकि संपत्तियों को एनपीए की श्रेणी में जाने से बचाया जा सके।

अ​धिकारी ने कहा था, ‘हमने आरबीआई को जानकारी दी है और आरबीआई ने हमारे आकलन पर सहमति जताई है। हमें ऐसे मामले पता चले हैं, जिनमें फेमा नियमों का उल्लंघन करने के लिए एआईएफ का सहारा लिया गया।’

एआईएफ के अ​धिकारियों का कहना है कि आरबीआई के निर्णय से इन योजनाओं से भारी रकम निकल सकती है या कुछ निवेश बट्टेखाते में जा सकता है।

आरबीआई ने कहा, ‘यदि किसी बैंक या एनबीएफसी के निवेश वाली कोई एआईएफ योजना किसी ऐसी कंपनी में रकम लगाती है, जिस पर उस बैंक या एनबीएफसी का कर्ज है तो बैंक या एनबीएफसी को एआईएफ में अपना निवेश 30 दिन के भीतर बेच देना होगा।’ ऐसा नहीं हो पा रहा को तो उसे ऐसे निवेश पर 100 फीसदी प्रोविजन करना होगा।

एआईएफ उद्योग ने पड़ने वाले प्रभाव और ऐसे निवेश पर नजर रखने से जुड़ी चुनौतियों पर चिंता जताई है। उद्योग के अ​धिकारियों का कहना है कि उन्होंने दोनों नियामकों के सामने अपनी बात और मांग रखने की तैयारी शुरू कर दी है।

Advertisement
First Published - December 19, 2023 | 10:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement