facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Realty Stocks में उछाल: घटते ऑफिस स्पेस और बढ़ते किराए के बीच 5 शेयरों पर BUY की सलाह

Advertisement

ऑफिस स्पेस की बढ़ती मांग का असर किराए पर भी दिखा है। सभी शहरों में किराए सालाना आधार पर बढ़े हैं

Last Updated- April 20, 2026 | 2:26 PM IST
Realty Stock Outlook

Realty Stocks: एक तरफ नई ऑफिस सप्लाई घटी है, तो दूसरी तरफ कंपनियों की मांग बनी हुई है। नतीजा यह हुआ कि बड़े शहरों में खाली ऑफिस स्पेस लगातार कम हो रहा है। साल 2026 की पहली तिमाही में भी यही ट्रेंड जारी रहा, जहां लीजिंग नई सप्लाई से ज्यादा रही और वैकेंसी गिरकर करीब 13.1 प्रतिशत पर आ गई। खास बात यह है कि पिछले 10 तिमाहियों से लगातार खाली जगह घट रही है, जो सेक्टर की मजबूती दिखाता है।

बेंगलुरु बना बाजार का स्टार, बाकी शहर भी पीछे नहीं

इस दौरान बेंगलुरु सबसे आगे रहा, जहां मांग और सप्लाई दोनों सबसे ज्यादा रहे। शहर में खाली ऑफिस स्पेस सबसे कम 7.8 प्रतिशत पर रहा। वहीं हैदराबाद में खाली जगह सबसे ज्यादा 19.7 प्रतिशत रहा। मुंबई और एनसीआर जैसे बड़े बाजारों में भी खाली ऑफिस स्पेस कई साल के निचले स्तर पर पहुंच गया है। पुणे को छोड़ दें तो लगभग सभी बड़े शहरों में खाली ऑफिस स्पेस कम हुआ है।

यह पढ़ें: न्यूक्लियर एनर्जी से बिजली बनाएगी अदाणी की कंपनी, खबर आते ही शेयरों ने पकड़ी रफ्तार

किराए बढ़े, आईटी कंपनियों ने संभाली कमान

ऑफिस स्पेस की बढ़ती मांग का असर किराए पर भी दिखा है। सभी शहरों में किराए सालाना आधार पर बढ़े हैं। आईटी और बीपीएम कंपनियां सबसे बड़ी किरायेदार बनी हुई हैं, जिनकी हिस्सेदारी करीब 23 प्रतिशत रही। इसके अलावा बैंकिंग, फाइनेंस, फ्लेक्सिबल वर्कस्पेस और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की कंपनियां भी तेजी से ऑफिस स्पेस ले रही हैं। ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स यानी GCCs का हिस्सा भी बढ़कर करीब 40 प्रतिशत हो गया है।

आगे सप्लाई बढ़ेगी, लेकिन डरने की जरूरत नहीं

आने वाले समय में बड़ी मात्रा में नए ऑफिस स्पेस आने की उम्मीद है, लेकिन इसके बावजूद बाजार में ज्यादा दबाव बनने की संभावना कम है। वजह यह है कि मांग भी मजबूत बनी हुई है और कुछ प्रोजेक्ट्स में देरी हो सकती है, जिससे सप्लाई संतुलित रहेगी। ऐसे में वैकेंसी ज्यादा बढ़ने के बजाय सीमित रहने की उम्मीद है और किराए में धीरे-धीरे और बढ़ोतरी हो सकती है।

यह पढ़ें: BHEL का शेयर 21 महीने के हाई पर पहुंचा, अब कितना जाएगा ऊपर? ब्रोकरेज ने बताए टारगेट

Realty Stocks: मजबूत कंपनियों की बढ़ेगी पकड़

सेक्टर में एक और बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। बाजार धीरे-धीरे मजबूत और बड़े डेवलपर्स के हाथों में सिमटता जा रहा है। जिन कंपनियों के पास मजबूत रेंटल पोर्टफोलियो है, वे इस मौके का सबसे ज्यादा फायदा उठा सकती हैं।

नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज की रिपोर्ट के मुताबिक, Prestige Estates, Brigade, Embassy REIT, Knowledge REIT और Mindspace REIT जैसी कंपनियां इस ट्रेंड की सबसे बड़ी लाभार्थी बन सकती हैं। इसलिए इन पांचों Realty Stocks पर नुवामा ने खरीद की सलाह दी है।

(डिस्क्लेमर: यहां दी गई राय ब्रोकरेज की है। बिज़नेस स्टैंडर्ड इन विचारों से सहमत होना जरूरी नहीं समझता और निवेश से पहले पाठकों को अपनी समझ से फैसला करने की सलाह देता है।)

Advertisement
First Published - April 20, 2026 | 2:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement