facebookmetapixel
Test Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासाPharma Stock एक महीने में 34% चढ़ा, ब्रोकरेज बोले- बेचकर निकल जाएं, आ सकती है बड़ी गिरावट

Realty Stocks में होगी रिकवरी या और गिरेगा बाजार? DLF, Sobha, Godrej के चार्ट क्या कहते हैं

क्या रियल्टी इंडेक्स और धड़ाम हो सकता है? आइए, जानते हैं तकनीकी चार्ट्स क्या इशारा कर रहे हैं।

Last Updated- February 18, 2025 | 5:18 PM IST
Realty Stocks

रियल एस्टेट शेयरों में इन दिनों उथल-पुथल मची हुई है! Nifty Realty Index ने बीते दो महीनों में जबरदस्त गोता लगाया है और 17 दिसंबर 2024 को अपने 1,137.50 के शिखर से 29% गिरकर अब 826 के स्तर पर आ गया है। खास बात ये है कि फरवरी में ही इसमें 10.5% की गिरावट आ चुकी है।

अब सवाल उठता है, क्या ये गिरावट जारी रहेगी? क्या रियल्टी इंडेक्स और धड़ाम हो सकता है? आइए, जानते हैं तकनीकी चार्ट्स क्या इशारा कर रहे हैं।

Nifty Realty Index: कहां तक गिर सकता है?

वर्तमान कीमत: 826
संभावित गिरावट: 23.7%
सपोर्ट: 816, 755
रेजिस्टेंस: 882

Nifty Realty Index पहली बार अप्रैल 2023 के बाद अपने 100-WMA (साप्ताहिक मूविंग एवरेज) को टेस्ट कर रहा है, जो 816 के स्तर पर है। पिछली बार जब इंडेक्स ने इस स्तर को पार किया था, तब 162% की ज़बरदस्त रैली आई थी। लेकिन इस बार, अगर 100-WMA का सपोर्ट टूटता है, तो रियल एस्टेट सेक्टर को भारी झटका लग सकता है।

अगर 755 का लेवल भी टूट जाता है, तो इंडेक्स सीधा 630 तक गिर सकता है, जहां 200-WMA मौजूद है।

(चार्ट के लिए यहां क्लिक करें)

DLF: स्टॉक पर दबाव, ₹630 अहम सपोर्ट

वर्तमान कीमत: ₹668
संभावित गिरावट: 22.2%
सपोर्ट: ₹630
रेजिस्टेंस: ₹722, ₹755

DLF का स्टॉक लगातार दूसरे हफ्ते अपने 100-WMA (₹706) के नीचे ट्रेड कर रहा है। फिलहाल, सारे तकनीकी संकेतक ओवरसोल्ड ज़ोन में हैं, यानी स्टॉक काफी दबाव में है। अगर ₹630 का स्तर टूट जाता है, तो स्टॉक सीधा ₹520 तक गिर सकता है। लेकिन अगर यह स्तर बना रहता है, तो थोड़ी रिकवरी की उम्मीद की जा सकती है।

(चार्ट के लिए यहां क्लिक करें)

Sobha: क्या अब भी और गिरेगा?

वर्तमान कीमत: ₹1,132
संभावित गिरावट: 24%
सपोर्ट: ₹1,090, ₹900
रेजिस्टेंस: ₹1,300

Sobha स्टॉक ने पिछले 5 दिनों से ₹1,119 के आसपास सपोर्ट लिया है, लेकिन 46% की भारी गिरावट पहले ही देख चुका है। स्टॉक 100-WMA टेस्ट कर रहा है, और अगर यह टूटता है, तो ₹860 तक गिरने का खतरा है।

(चार्ट के लिए यहां क्लिक करें)

Mahindra Lifespace: गिरावट का सिलसिला जारी

वर्तमान कीमत: ₹347
संभावित गिरावट: 23.6%
सपोर्ट: ₹311, ₹288
रेजिस्टेंस: ₹400

यह स्टॉक अप्रैल 2024 के अपने हाई ₹676.55 से 49% गिर चुका है। लगातार 7 महीने से यह घाटे में चल रहा है। अगर ₹400 के नीचे बना रहता है, तो स्टॉक ₹265 तक गिर सकता है।

(चार्ट के लिए यहां क्लिक करें)

Godrej Properties: दबाव में स्टॉक, खतरा बढ़ा

वर्तमान कीमत: ₹1,982
संभावित गिरावट: 22.8%
सपोर्ट: ₹1,875, ₹1,850
रेजिस्टेंस: ₹2,040

Godrej Properties पहली बार अप्रैल 2023 के बाद अपने 200-WMA को टेस्ट कर रहा है। अगर यह ₹1,875 – ₹1,850 के नीचे जाता है, तो यह ₹1,660 और ₹1,530 तक लुढ़क सकता है।

(चार्ट के लिए यहां क्लिक करें)

Macrotech Developers (Lodha): बाकी से बेहतर, हो सकती है रिकवरी

वर्तमान कीमत: ₹1,179
संभावित बढ़त: 10.3%
सपोर्ट: ₹1,120
रेजिस्टेंस: ₹1,240, ₹1,270

Lodha स्टॉक बाकी रियल एस्टेट स्टॉक्स के मुकाबले थोड़ा बेहतर दिख रहा है। यह ₹1,120 के 20-MMA सपोर्ट पर टिका हुआ है। अगर यह स्तर बना रहता है, तो ₹1,300 तक रिकवरी हो सकती है।

(चार्ट के लिए यहां क्लिक करें)

First Published - February 18, 2025 | 5:15 PM IST

संबंधित पोस्ट