facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सरकारी कंपनियों के डिविडेंड में रिकॉर्ड उछाल: 2025 में सरकार को 70,000 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई संभव

Advertisement

कोल इंडिया, ओएनजीसी और बीपीसीएल बने सबसे बड़े लाभांशदाता, लाभांश नीति में बदलाव का दिखा असर

Last Updated- March 24, 2025 | 11:16 PM IST
dividend

वित्त वर्ष 2025 में केंद्र के सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों (सीपीएसई) का लाभांश भुगतान सर्वोच्च स्तर पर पहुंचने वाला है। चालू वित्त वर्ष में अब तक सरकार को 69,873 करोड़ रुपये लाभांश सार्वजनिक उद्यमों से मिल चुका है।
एक सरकारी अधिकारी ने नाम न सार्वजनिक करने की शर्त पर कहा कि चालू वित्त वर्ष के आखिरी सप्ताह में लाभांश प्राप्तियां 70,000 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर जाएंगी। वित्त वर्ष 2024 में सरकार को 63,749.3 करोड़ रुपये लाभांश मिला था, जो अब तक का सर्वोच्च स्तर है।

वित्त वर्ष 2025 में सबसे ज्यादा लाभांश कोल इंडिया लिमिटेड ने 10,252.09 करोड़ रुपये दिए हैं। उसके बाद तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) ने 10,001.97 करोड़ रुपये, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) ने 3,562.47 करोड़ रुपये, टेलीकम्युनिकेशंस कंसल्टेंट्स (इंडिया) लिमिटेड (टीसीआईएल) ने 3,761.50 करोड़ रुपये और हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड ने 3,619.06 करोड़ रुपये लाभांश भुगतान किया है।

सरकार ने पिछले साल सीपीएसई के लिए लाभांश नीति में बदलाव किया था। नए दिशानिर्देशों के मुताबिक अगर कोई कानूनी प्रावधान का प्रतिबंध न हो तो हर सीपीएसई को कर के बाद मुनाफे (पीएटी) का न्यूनतम 30 प्रतिशत सालाना या नेटवर्थ का 4 प्रतिशत लाभांश भुगतान (जो अधिक हो) करना होगा।

वित्तीय क्षेत्र के सीपीएसई जैसे गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) के लिए पीएटी का 30 प्रतिशत न्यूनतम लाभांश तय किया गया है। नीति में साफ साफ कहा गया है कि न्यूनतम लाभांश सिर्फ मानक है और सीपीएसई को उचित वित्तीय संतुलन बनाए रखते हुए लाभप्रदता, पूंजी व्यय की जरूरतों, नकद भंडार और नेटवर्थ के मुताबिक ज्यादा लाभांश के लिए प्रोत्साहित किया गया है।

सार्वजनिक उद्यम सर्वे के मुताबिक 272 सीपीएसई चल रही हैं, जिनमें से 212 का वित्त वर्ष 2024 में कुल शुद्ध मुनाफा 3.43 लाख करोड़ रुपये था, जो वित्त वर्ष 2023 में हुए 2.18 लाख करोड़ रुपये मुनाफे से करीब 48 प्रतिशत ज्यादा है।

Advertisement
First Published - March 24, 2025 | 10:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement