facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

रीट्स, इनविट्स, म्युनिसिपल बॉन्डों में अच्छी संभावनाएं: माधवी पुरी बुच

Advertisement

सेबी प्रमुख ने यह भी कहा है कि 250 रुपये के एसआईपी जल्द शुरू होंगे

Last Updated- January 10, 2025 | 10:22 PM IST
Madhabi Puri Buch

भारतीय प्रतिभूति एवं ​विनिमय बोर्ड (सेबी) की अध्यक्ष माधवी पुरी बुच ने शुक्रवार को कहा कि रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (रीट्स), इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट्स (इनविट्स) आने वाले दशक में प्रमुख डेट निर्गमों में अपनी पहचान मजबूत बना सकते हैं।

कोष उगाहने में तेजी का जिक्र करते हुए बुच ने कहा कि वित्त वर्ष 2025 के पहले नौ महीनों में पूंजी निर्माण 10.7 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया था, जिसमें से 7.3 लाख करोड़ रुपये प्राथमिक डेट बाजार द्वारा जुटाए गए थे।

बुच ने कहा, ‘इस ग्रीन सिल्वर (रीट्स, इनविट्स और म्युनि बॉन्ड) के लिए संभावना अगले 10 साल में बढ़ेगी, क्योंकि ये विकल्प डेट बाजार में फंड जुटाने के संदर्भ अपनी जगह मजबूत बनाने में कामयाब रहेंगे।’

सेबी अध्यक्ष ने अनुमान जताया कि इ​क्विटी और डेट, दोनों से कोष उगाही वित्त वर्ष 2025 में बढ़कर 14.27 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच जाएगी, जो सालाना आधार पर करीब 21 फीसदी की वृद्धि है।

सेबी, एनआईएसएम और एनएसई द्वारा आयोजित एक संगोष्ठी में बुच ने कहा कि 250 रुपये के एसआईपी या छोटे आकार के एसआईपी निवेशकों के लिए जल्द उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि 250 रुपये के एसआईपी से देश में म्युचुअल फंडों की पैठ बढ़ सकेगी।

Advertisement
First Published - January 10, 2025 | 10:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement