facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

रेखा झुनझुनवाला पोर्टफोलियो स्टॉक पर ब्रोकरेज बुलिश, Q4 नतीजों के बाद भाव ₹1,250 तक जाने की उम्मीद

Advertisement

ताजा शेयरहोल्डिंग आंकड़ों के मुताबिक रेखा झुनझुनवाला की Metro Brands में हिस्सेदारी 9.6 प्रतिशत से बढ़कर 14.4 प्रतिशत हो गई है

Last Updated- May 22, 2026 | 2:10 PM IST
Rekha Jhunjhunwala portfolio Metro Brands stock

Metro Brands Stock: Metro Brands के मजबूत तिमाही नतीजों और बड़े ब्रोकरेज हाउसों की भरोसेमंद राय के बावजूद शुक्रवार को शेयर में दबाव देखने को मिला। बाजार में तेजी के माहौल के बीच भी Metro Brands का शेयर करीब 4 प्रतिशत से ज्यादा टूट गया। दोपहर करीब 1:42 बजे BSE पर Metro Brands का शेयर 47.25 रुपये यानी 4.25 प्रतिशत गिरकर 1,064 रुपये पर कारोबार कर रहा था। वहीं उसी समय सेंसेक्स करीब 528 अंक चढ़कर 75,711 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था।

हालांकि शेयर में गिरावट के बावजूद बाजार में कंपनी को लेकर चर्चा बनी हुई है। वजह है कंपनी के मजबूत मार्च तिमाही नतीजे, लगातार स्टोर विस्तार और दिग्गज निवेशक रेखा झुनझुनवाला की बढ़ी हिस्सेदारी।

रेखा झुनझुनवाला ने Metro Brands Stock पर बढ़ाया बड़ा दांव

ताजा शेयरहोल्डिंग आंकड़ों के मुताबिक रेखा झुनझुनवाला की Metro Brands में हिस्सेदारी 9.6 प्रतिशत से बढ़कर 14.4 प्रतिशत हो गई है। यानी उन्होंने एक तिमाही में करीब 5 प्रतिशत अतिरिक्त हिस्सेदारी खरीदी है। उनकी कुल हिस्सेदारी की वैल्यू करीब 4,223 करोड़ रुपये बताई जा रही है। बाजार में इसे कंपनी पर मजबूत भरोसे के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

कंपनी के नतीजों में क्या रहा खास?

Metro Brands ने मार्च तिमाही में मजबूत प्रदर्शन किया। कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर करीब 23.5 प्रतिशत बढ़कर 118 करोड़ रुपये पहुंच गया। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 95 करोड़ रुपये था। कंपनी की आय भी 20 प्रतिशत से ज्यादा बढ़कर 773 करोड़ रुपये पहुंच गई। वहीं EBITDA करीब 21 प्रतिशत बढ़कर 238 करोड़ रुपये रहा। कंपनी का मार्जिन भी थोड़ा बेहतर हुआ और 30.8 प्रतिशत पर पहुंच गया।

Metro Brands Stock: ब्रोकरेज हाउस क्या कह रहे हैं?

Emkay Global ने Metro Brands पर ‘BUY’ रेटिंग बरकरार रखते हुए 1,250 रुपये का टारगेट दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी की मजबूत बिक्री, नए स्टोर खुलना और FILA जैसे ब्रांड की ग्रोथ आगे कारोबार को सपोर्ट करेगी।

वहीं Nuvama ने शेयर पर ‘HOLD’ रेटिंग बरकरार रखते हुए टारगेट बढ़ाकर 1,234 रुपये कर दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि शादी और फेस्टिव सीजन की मजबूत मांग से कंपनी को फायदा मिल रहा है।

अब आगे बाजार की नजर किस पर?

Metro Brands अब 1,000 से ज्यादा स्टोर वाला बड़ा फुटवियर रिटेल नेटवर्क बन चुकी है। कंपनी लगातार प्रीमियम और नए ब्रांड्स पर फोकस बढ़ा रही है। हालांकि शुक्रवार की गिरावट यह भी दिखाती है कि मजबूत नतीजों के बाद निवेशकों ने कुछ मुनाफावसूली की है। अब बाजार की नजर इस बात पर रहेगी कि कंपनी आने वाले समय में अपनी तेज ग्रोथ और मार्जिन को कितनी मजबूती से बनाए रख पाती है।

(डिस्क्लेमर: यहां दी गई राय ब्रोकरेज की है। बिज़नेस स्टैंडर्ड इन विचारों से सहमत होना जरूरी नहीं समझता और निवेश से पहले पाठकों को अपनी समझ से फैसला करने की सलाह देता है।)

Advertisement
First Published - May 22, 2026 | 1:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement