facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Dividend Stocks: अगले हफ्ते रिलायंस और HDFC AMC समेत 19 कंपनियां बांटने जा रही हैं मुनाफा, चेक करें लिस्ट

Advertisement

अगले हफ्ते रिलायंस, HDFC AMC और बैंक ऑफ बड़ौदा समेत 19 कंपनियां अपने निवेशकों को तगड़ा डिविडेंड देने जा रही हैं, जिसकी पूरी लिस्ट जारी हो चुकी है

Last Updated- May 30, 2026 | 1:03 PM IST
Dividend Stocks
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

Dividend Stocks Next Week: भारतीय शेयर बाजार में निवेश करने वाले निवेशकों के लिए अगला हफ्ता बेहद शानदार रहने वाला है। अगर आप भी शेयरों से होने वाली कमाई के अलावा एक्स्ट्रा कमाई यानी डिविडेंड की उम्मीद लगाए रहते हैं, तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। जून के पहले हफ्ते में देश की दिग्गज कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज, सिप्ला और HDFC AMC जैसी 19 छोटी-बड़ी कंपनियां अपने शेयरधारकों को डिविडेंड का तोहफा देने जा रही हैं।

बाजार के नियमों के मुताबिक, इन सभी कंपनियों ने अपने निवेशकों की एलिजिबिलिटी तय करने के लिए ‘एक्स-डेट’ और ‘रिकॉर्ड डेट’ की घोषणा कर दी है। आइए जानते हैं कि कौन सी कंपनी किस दिन और कितना डिविडेंड देने जा रही है।

हफ्ते की शुरुआत में कोलगेट और एपिग्रल से होगी डिविडेंड की बारिश

जून महीने के पहले ही दिन यानी 1 जून 2026 को शेयर बाजार में दो कंपनियां एक्स-डिविडेंड के रूप में ट्रेड करेंगी। इनमें सबसे बड़ा नाम ओरल केयर सेक्टर की दिग्गज कंपनी कोलगेट पामोलिव (इंडिया) लिमिटेड (COLPAL) का है, जो अपने निवेशकों को प्रति शेयर 24 रुपये का तगड़ा अंतरिम डिविडेंड देने जा रही है। इसके लिए एक्स-डेट और रिकॉर्ड डेट 1 जून 2026 तय की गई है। 

इसी दिन एपिग्रल लिमिटेड (EPIGRAL) भी अपने निवेशकों को प्रति शेयर 5 रुपये का फाइनल डिविडेंड देगी।

इसके बाद 2 जून 2026 को सेटको ऑटोमोटिव लिमिटेड (SETCO) के निवेशकों की बारी आएगी। कंपनी अपने शेयरधारकों को प्रति शेयर 13 रुपये का अंतरिम डिविडेंड बांटने जा रही है, जिसके लिए एक्स-डेट और रिकॉर्ड डेट 2 जून ही रखी गई है।

बीच हफ्ते में अशोक लेलैंड, रैलिस इंडिया और टेकनोक्राफ्ट देंगे तोहफा

3 जून 2026 को बाजार में कुल पांच कंपनियां एक्स-डिविडेंड होने जा रही हैं। इसमें दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी अशोक लेलैंड लिमिटेड (ASHOKLEY) अपने शेयरधारकों को प्रति शेयर 2.50 रुपये का अंतरिम डिविडेंड देगी। इसी दिन फॉसेको इंडिया लिमिटेड (FOSECOIND) प्रति शेयर 25 रुपये का भारी-भरकम फाइनल डिविडेंड देने जा रही है।

इनके अलावा मोनार्क सर्वेयर्स एंड इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स लिमिटेड (MSECL) प्रति शेयर 1.60 रुपये का फाइनल डिविडेंड, नवनीत एजुकेशन लिमिटेड (NAVNETEDUL) प्रति शेयर 1.50 रुपये का अंतरिम डिविडेंड और रेमसांस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (REMSONSIND) प्रति शेयर 0.20 रुपये का अंतरिम डिविडेंड देगी। इन सभी पांचों कंपनियों के लिए रिकॉर्ड डेट और एक्स-डेट 3 जून 2026 ही तय की गई है।

आगे बढ़ते हुए 4 जून 2026 को टाटा समूह की कंपनी रैलिस इंडिया लिमिटेड (RALLIS) अपने निवेशकों को प्रति शेयर 3 रुपये का फाइनल डिविडेंड देने की तैयारी में है। इसी दिन टेकनोक्राफ्ट इंडस्ट्रीज (इंडिया) लिमिटेड (TIIL) भी प्रति शेयर 20 रुपये का बड़ा अंतरिम डिविडेंड बांटेगी। इन दोनों कंपनियों के लिए एलिजिबिलिटी तय करने की तारीख 4 जून 2026 है।

Also Read: Bonus Stocks: निवेशकों की मौज! अगले हफ्ते ये दो कंपनियां बाटेंगी बोनस शेयर, नोट कर लें रिकॉर्ड डेट

5 जून को रहेगा सबसे बड़ा धमाका, कुल 9 कंपनियां देंगी डिविडेंड

हफ्ते का आखिरी दिन यानी 5 जून 2026 निवेशकों के लिए सबसे ज्यादा कमाई वाला साबित होने जा रहा है, क्योंकि इस दिन अकेले 9 दिग्गज कंपनियां एक्स-डिविडेंड होने जा रही हैं। इसमें देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RELIANCE) अपने शेयरधारकों को प्रति शेयर 6 रुपये का फाइनल डिविडेंड देगी।

वहीं म्यूचुअल फंड सेक्टर की बड़ी कंपनी HDFC एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड (HDFCAMC) प्रति शेयर 54 रुपये का बंपर फाइनल डिविडेंड देने जा रही है, जो इस हफ्ते का सबसे बड़ा डिविडेंड है।

इसके अलावा दिग्गज फार्मा कंपनी सिप्ला लिमिटेड (CIPLA) अपने योग्य निवेशकों को प्रति शेयर 13 रुपये का फाइनल डिविडेंड देगी। सरकारी क्षेत्र का बड़ा बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा (BANKBARODA) अपने निवेशकों को प्रति शेयर 8.50 रुपये का डिविडेंड देने जा रहा है। 

इंश्योरेंस सेक्टर से ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (ICICIPRULI) प्रति शेयर 1.65 रुपये का फाइनल डिविडेंड देगी, जबकि JSW एनर्जी लिमिटेड (JSWENERGY) के निवेशकों को प्रति शेयर 2 रुपये का डिविडेंड मिलेगा।

इसी दिन यानी 5 जून को ही आर्शियन केमिकल इंडस्ट्रीज लिमिटेड (ACI) प्रति शेयर 2.50 रुपये का फाइनल डिविडेंड, पोन्नी शुगर्स (इरोड) लिमिटेड (PONNIERODE) प्रति शेयर 5 रुपये का फाइनल डिविडेंड और QGO फाइनेंस लिमिटेड (QGO) प्रति शेयर 0.15 रुपये का अंतरिम डिविडेंड देगी। इन सभी 9 कंपनियों के लिए एक्स-डेट और रिकॉर्ड डेट 5 जून 2026 निर्धारित है। 

निवेशकों के लिए जरूरी बात

मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर आप किसी कंपनी का डिविडेंड पाना चाहते हैं, तो आपको उसके शेयर को ‘एक्स-डेट’ (Ex-Date) से कम से कम एक दिन पहले ही खरीद लेना चाहिए। जो निवेशक एक्स-डेट वाले दिन या उसके बाद शेयर खरीदते हैं, उन्हें उस डिविडेंड का फायदा नहीं मिलता है।

वहीं, ‘रिकॉर्ड डेट’ वह तय तारीख होती है, जिस दिन कंपनी अपने रिकॉर्ड या रजिस्टरों की जांच करके यह पक्का करती है कि किन-किन निवेशकों के पास उस दिन कंपनी के शेयर मौजूद हैं।

सिक्योरिटी कोड सिक्योरिटी का नाम कंपनी का नाम एक्स-डेट (Ex Date) रिकॉर्ड डेट (Record Date) डिविडेंड राशि (प्रति शेयर)
500830 COLPAL कोलगेट पामोलिव (इंडिया) लिमिटेड 1-Jun-26 1-Jun-26 ₹ 24.0000 (अंतरिम)
543332 EPIGRAL एपिग्रल लिमिटेड 1-Jun-26 1-Jun-26 ₹ 5.0000 (फाइनल)
505075 SETCO सेटको ऑटोमोटिव लिमिटेड 2-Jun-26 2-Jun-26 ₹ 13.0000 (अंतरिम)
500477 ASHOKLEY अशोक लेलैंड लिमिटेड 3-Jun-26 3-Jun-26 ₹ 2.5000 (अंतरिम)
500150 FOSECOIND फॉसेको इंडिया लिमिटेड 3-Jun-26 3-Jun-26 ₹ 25.0000 (फाइनल)
544453 MSECL मोनार्क सर्वेयर्स एंड इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स लिमिटेड 3-Jun-26 3-Jun-26 ₹ 1.6000 (फाइनल)
508989 NAVNETEDUL नवनीत एजुकेशन लिमिटेड 3-Jun-26 3-Jun-26 ₹ 1.5000 (अंतरिम)
530919 REMSONSIND रेमसांस इंडस्ट्रीज लिमिटेड 3-Jun-26 3-Jun-26 ₹ 0.2000 (अंतरिम)
500355 RALLIS रैलिस इंडिया लिमिटेड 4-Jun-26 4-Jun-26 ₹ 3.0000 (फाइनल)
532804 TIIL टेकनोक्राफ्ट Industries (इंडिया) लिमिटेड 4-Jun-26 4-Jun-26 ₹ 20.0000 (अंतरिम)
543657 ACI आर्शियन केमिकल इंडस्ट्रीज लिमिटेड 5-Jun-26 5-Jun-26 ₹ 2.5000 (फाइनल)
532134 BANKBARODA बैंक ऑफ बड़ौदा 5-Jun-26 5-Jun-26 ₹ 8.5000
500087 CIPLA सिप्ला लिमिटेड 5-Jun-26 5-Jun-26 ₹ 13.0000 (फाइनल)
541729 HDFCAMC एचडीएफसी एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड 5-Jun-26 5-Jun-26 ₹ 54.0000 (फाइनल)
540133 ICICIPRULI आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड 5-Jun-26 5-Jun-26 ₹ 1.6500 (फाइनल)
533148 JSWENERGY जेएसडब्ल्यू एनर्जी लिमिटेड 5-Jun-26 5-Jun-26 ₹ 2.0000
532460 PONNIERODE पोन्नी शुगर्स (इरोड) लिमिटेड 5-Jun-26 5-Jun-26 ₹ 5.0000 (फाइनल)
538646 QGO क्यूजीओ फाइनेंस लिमिटेड 5-Jun-26 5-Jun-26 ₹ 0.1500 (अंतरिम)
500325 RELIANCE रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड 5-Jun-26 5-Jun-26 ₹ 6.0000 (फाइनल)

Advertisement
First Published - May 30, 2026 | 1:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement