facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

रिलायंस का बड़ा तोहफा! बोनस शेयर के बाद पहली बार मिलेगा डिविडेंड, जानिए कब आएगा पेमेंट

Advertisement

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने FY2024-25 के लिए 5.50 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान किया है। AGM में मंजूरी मिलने के बाद निवेशकों को इस हफ्ते पेमेंट मिलेगा।

Last Updated- September 02, 2025 | 3:11 PM IST
Reliance Share before RIL AGM

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए शेयरधारकों को अंतिम डिविडेंड देने की मंजूरी हासिल कर ली है। कंपनी की सालाना आम बैठक (AGM) शुक्रवार, 29 अगस्त 2025 को हुई थी। एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार, डिविडेंड पर ऑर्डिनरी रेजॉल्यूशन पास करने के लिए मतदान हुआ, जिसमें 99.9994% वोट इसके पक्ष में पड़े।

Also Read: टाटा ग्रुप ला रहा है मेगा IPO! इस डेट को बाजार में ले सकता है एंट्री, जानिए कब होगी लिस्टिंग

रिलायंस बोर्ड ने अप्रैल 2025 में ही 55% डिविडेंड यानी प्रति शेयर 5.50 रुपये देने की सिफारिश की थी। यह कंपनी की पहली डिविडेंड घोषणा है, जो अक्टूबर 2024 में बोनस शेयर जारी करने के बाद की गई है। उस समय कंपनी ने 1:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी किए थे।

रिकॉर्ड डेट और भुगतान

जुलाई 2025 में कंपनी ने बताया था कि डिविडेंड पाने के लिए 14 अगस्त को रिकॉर्ड डेट तय की गई है। कंपनी ने कहा था कि AGM से मंजूरी मिलने के बाद डिविडेंड का भुगतान AGM के एक हफ्ते के भीतर कर दिया जाएगा। इसका मतलब है कि निवेशकों को इस हफ्ते (1 से 5 सितंबर) डिविडेंड का पैसा मिल जाएगा।

वित्त वर्ष 2024 में रिलायंस ने बोनस से पहले 10 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड दिया था। वहीं, FY2023 में कंपनी ने 9 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड दिया था।

मंगलवार (2 सितंबर) को बीएसई पर रिलायंस का शेयर 1,366 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों में करीब 10% की गिरावट दर्ज हुई है।

Advertisement
First Published - September 2, 2025 | 3:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement