facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

17 महीनों के निचले स्तर पर रिलायंस इंडस्ट्रीज! निवेशकों के लिए खतरे की घंटी?

Advertisement

कमजोर आय, गिरता आरओई और बढ़ता पीई – क्या आरआईएल के लिए मुश्किलें बढ़ रही हैं?

Last Updated- March 03, 2025 | 10:52 PM IST
Reliance Industries - RIL

सोमवार को इंडेक्स के शेयरों में सबसे ज्यादा नुकसान उठाने वाले शेयरों में एक रिलायंस इंडस्ट्रीज रही। बीएसई सेंसेक्स में 0.15 फीसदी की गिरावट के मुकाबले कारोबारी सत्र में इसमें 2.4 फीसदी की गिरावट आई। इसके साथ ही पिछले साल मार्च के अंत से अब तक आरआईएल में 21.2 फीसदी की गिरावट आ चुकी है, जबकि इंडेक्स में 0.8 फीसदी की नरमी हुई है।

कंपनी का शेयर अब पिछले 17 महीनों (नवंबर 2023 से) के बाद से सबसे निचले स्तर पर है जो सूचकांक से पिछड़ा हुआ है जबकि सूचकांक इस अवधि में करीब 9 फीसदी ऊपर रहा है। आरआईएल के शेयर मूल्य में हालिया गिरावट और बाजारों में इसके खराब प्रदर्शन का कारण कंपनी की कमजोर आय वृद्धि और इसके इक्विटी मूल्यांकन और प्रमुख लाभप्रदता और इक्विटी पर रिटर्न (आरओई) जैसे वित्तीय अनुपात के बीच बढ़ता अंतर है।

करीब दो साल में आरआईएल ने तिमाही शुद्ध लाभ पिछले 12 महीनों के आधार पर मजबूत किया है लेकिन पिछले साल जून तक इसका शेयर मूल्य एक नया उच्च स्तर बना रहा था, जिससे आय और बाजार पूंजीकरण के बीच बड़ा अंतर पैदा हो रहा था। मार्च 2020 और जून 2023 के बीच कंपनी का शुद्ध लाभ (टीटीएम आधार पर) संचयी रूप से 65 फीसदी बढ़ा था। लेकिन इस अवधि में इसके शेयर की कीमत में 145 फीसदी की तेजी आई। आरआईएल के शेयर में हाल में आई गिरावट ने दोनों के बीच के अंतर को काफी हद तक कम कर दिया है।

मोतीलाल ओसवाल सिक्योरिटीज के विश्लेषकों ने कंपनी पर अपनी हालिया रिपोर्ट में कहा है, रिलायंस इंडस्ट्रीज ने पिछले कुछ वर्षों में कमजोर प्रदर्शन किया है और कैलेंडर वर्ष 24 में नकारात्मक रिटर्न दिया है जो पिछले 10 वर्षों में पहली बार हुआ है। हमारा मानना है कि रिलायंस रिटेल की वृद्धि में नरमी और रिफाइनिंग और पेट्रोकेमिकल क्रैक्स में कमजोरी के कारण आय में लगातार गिरावट हुई जिससे आरआईएल का हालिया प्रदर्शन कमजोर हुआ है।

अन्य विश्लेषकों ने भी आरआईएल के पीई गुणक और इक्विटी पर उसके सापेक्ष रिटर्न के अंतर को बताया है। लाभ आदि की माप करने के लिहाज से अहम आरआईएल का इक्विटी पर रिटर्न करीब दो साल में एक अंक में रहा है क्योंकि शुद्ध लाभ उसकी बैलेंस शीट और शेयरधारकों की पूंजी में विस्तार के हिसाब से रफ्तार पकड़ने में नाकाम रहा। हालांकि कंपनी की पीई गुणक इस अवधि में काफी ऊंचे रहे।

कंपनी का मौजूदा आरओई (वित्त वर्ष 25 की पहली छमाही की बैलेंस शीट और वित्त वर्ष 25 की तीसरी तिमाही के आधार पर) करीब 8.44 फीसदी है जो उसके 15 साल के औसत आरओई 11 फीसदी से करीब 250 आधारअंक कम है। इसकी तुलना में आरआईएल अभी 22.9 गुना पीई पर कारोबार कर रहा है जो उसके 15 साल के औसत 19.2 गुने से 270 आधार अंक ज्यादा है। एक शोध विश्लेषक ने कहा, मोटे तौर पर ज्यादा आरओई वाली कंपनी ऊंचे पीई गुणक पर कारोबार करती है और इसके विपरीत हालात में गुणक भी बदल जाता है।

Advertisement
First Published - March 3, 2025 | 10:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement