facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

शेयर बाजार की सुस्ती से टॉप 7 कंपनियों को डूबे ₹1.25 लाख करोड़, रिलायंस को हुआ सबसे तगड़ा नुकसान

Advertisement

मार्केट कैप के लिहाज से देखें तो रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल, TCS, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो (L&T), LIC और हिंदुस्तान यूनिलीवर को तगड़ा नुकसान हुआ

Last Updated- June 07, 2026 | 1:56 PM IST
Reliance Industries (RIL AGM 2026)
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

शेयर बाजार में पिछले हफ्ते रही सुस्ती का बड़ा असर देश की सबसे बड़ी कंपनियों पर पड़ा है। टॉप-10 में से सात सबसे मूल्यवान कंपनियों के मार्केट कैप में 1.25 लाख करोड़ रुपये की भारी गिरावट दर्ज की गई है। इस गिरावट में सबसे बड़ा झटका दिग्गज कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज को लगा है।

पिछले हफ्ते के कारोबार के दौरान BSE का सेंसेक्स 532.4 अंक यानी 0.71 फीसदी टूट गया, जबकि NSE का निफ्टी भी 181.05 अंक या 0.76 फीसदी नीचे आ गया। स्वास्तिका इन्वेस्टमार्ट लिमिटेड के रिसर्च हेड संतोष मीना के मुताबिक, कच्चे तेल की कीमतों में कमी और डॉलर के मुकाबले रुपये में सुधार जैसे अच्छे संकेतों के बाद भी बाजार का मूड बिगड़ा रहा।

इसकी मुख्य वजह विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) द्वारा लगातार की जा रही बिकवाली रही। इसके अलावा मानसून की धीमी रफ्तार ने भी निवेशकों की चिंता बढ़ा दी।

Also Read: Weekly Economy Wrap: ब्याज दरों पर RBI की ब्रेक, मजबूत GDP के साथ बदले आर्थिक समीकरण

रिलायंस को सबसे ज्यादा नुकसान, बैंकों ने संभाला मोर्चा

मार्केट कैप के लिहाज से देखें तो रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल, TCS, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो (L&T), LIC और हिंदुस्तान यूनिलीवर को तगड़ा नुकसान हुआ। वहीं दूसरी ओर, बैंकिंग सेक्टर की कंपनियों, जैसे HDFC बैंक, ICICI बैंक और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने इस मंदी में भी मुनाफा कमाया।

नुकसान उठाने वाली कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे आगे रही, जिसकी वैल्यूएशन 39,718 करोड़ रुपये घटकर 17,47,321.40 करोड़ रुपये रह गई। IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी TCS का मार्केट कैप भी 20,134.66 करोड़ रुपये घटकर 7,95,346.09 करोड़ रुपये पर आ गया।

दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल की वैल्यूएशन में 18,736.04 करोड़ रुपये की बड़ी गिरावट आई और यह 10,96,150.49 करोड़ रुपये रही। वहीं L&T का मार्केट कैप 16,880.2 करोड़ रुपये घटकर 5,43,956.44 करोड़ रुपये और LIC का मूल्यांकन 14,610.74 करोड़ रुपये कम होकर 5,05,873.32 करोड़ रुपये रह गया। इसके अलावा, बजाज फाइनेंस को 9,681.36 करोड़ रुपये और हिंदुस्तान यूनिलीवर को 5,909.23 करोड़ रुपये का नुकसान झेलना पड़ा।

दूसरी तरफ, फायदे में रहने वाली कंपनियों में SBI सबसे आगे रहा, जिसका मार्केट कैप 12,692.09 करोड़ रुपये बढ़कर 9,02,523.63 करोड़ रुपये पहुंच गया। ICICI बैंक की वैल्यूएशन भी 4,484.86 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 9,05,074.77 करोड़ रुपये हो गई, जबकि HDFC बैंक का मूल्यांकन 4,101.47 करोड़ रुपये बढ़कर 11,50,743.31 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

इस उतार-चढ़ाव के बाद भी देश की सबसे मूल्यवान कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज का पहला स्थान बरकरार है। इसके बाद क्रमशः HDFC बैंक, भारती एयरटेल, ICICI बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, TCS, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, LIC और हिंदुस्तान यूनिलीवर का नंबर आता है।

Advertisement
First Published - June 7, 2026 | 1:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement