facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Reliance के शेयर ऑल-टाइम हाई पर! M-cap 18 लाख करोड़ रुपये के पार

Advertisement

कंपनी ने इस डीमर्जर के लिए 20 जुलाई को रिकॉर्ड डेट तय किया है। डीमर्जर की प्रक्रिया के पूरा होने के बाद कंपनी का नाम बदलकर जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड कर दिया जाएगा।

Last Updated- July 10, 2023 | 11:36 AM IST
Reliance Industries - RIL

शेयर बाजार में तेजी के बीच सोमवार की सुबह रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के शेयर में निवेशकों की जबरदस्त रुचि देखी गई। Reliance Shares ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गए। कंपनी ने जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के डीमर्जर के माध्यम से वैल्यू अनलॉकिंग की घोषणा की है। इस घोषणा के बाद BSE सेंसेक्स पर रिलायंस 3 फीसदी से अधिक चढ़ा।

कंपनी का M-cap 18 लाख करोड़ रुपये के पार

Reliance Shares की कीमत आज बढ़त के साथ खुले और NSE पर 2,716.70 रुपये के इंट्राडे हाई पर पहुंच गई, जो 2,755 रुपये प्रति शेयर के लाइफटाइम हाई से 1.50 फीसदी से भी कम है। हालांकि, अपने इंट्राडे हाई पर चढ़ते हुए, रिलायंस के शेयरों ने 18 लाख करोड़ रुपये के मार्केट कैप को पार करके एक नया मील का पत्थर हासिल किया। सुबह 10:07 बजे रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड का मार्केट कैप 18.45 लाख करोड़ रुपये था।

Also read: Reliance-Demerger: ईशा अंबानी, राजीव महर्षि रिलायंस की फाइनैंशियल सर्विस कंपनी में डायरेक्टर नियुक्त

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के डीमर्जर के लिए 20 जुलाई तय किया रिकॉर्ड डेट

रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) अपनी सहयोगी फर्म रिलायंस स्ट्रैटजिक इनवेस्टमेंट लिमिटेड को अलग कर एक नई कंपनी बनाने जा रही है। कंपनी ने इस डीमर्जर के लिए 20 जुलाई को रिकॉर्ड डेट तय किया है। डीमर्जर की प्रक्रिया के पूरा होने के बाद कंपनी का नाम बदलकर जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड कर दिया जाएगा।

Also read: 5G की पेशकश में Reliance Jio का दबदबा कायम, Airtel से तीन गुना आगे

कंपनी ने बताया कि डीमर्जर के तहत निवेशकों को RIL के हर एक शेयर के बदले जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड का एक शेयर दिया जाएगा।

Advertisement
First Published - July 10, 2023 | 11:32 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement