facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Byju’s के लिए राहत की खबर, 1,650 करोड़ रुपये का राइट्स इश्यू पूरा हुआ सब्सक्राइब

Advertisement

कंपनी ने यह राइट इश्यू अपने पीक वैल्यूएशन से करीब 99 फीसदी कम भाव पर जारी किया था।

Last Updated- February 21, 2024 | 1:29 PM IST
Byju's

परेशानियों से घिरी एडटेक कंपनी बायजूज (Byju’s) के लिए राहत की खबर है। कंपनी का 1,650 करोड़ रुपये का राइट्स इश्यू पूरी तरह से सब्सक्राइब हो चुका है। इस बारे में कंपनी के फाउंडर और सीईओ बायजू रवींद्रन ने शेयरहोल्डरों को भेजे एक लेटर में जानकारी दी।

बता दें, कंपनी ने यह राइट इश्यू अपने पीक वैल्यूएशन से करीब 99 फीसदी कम भाव पर जारी किया था। इस बारे में सूत्रोंं की जानकारी के अनुसार, फाउंडर इस राइट इश्यू में करीब 375 करोड़ रुपये तक निवश करने की तैयारी में है, जिसमें वह कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बनाए रखे।

इसी हफ्ते होनी है EGM
बता दें, इसी हफ्ते के आखिर में कंपनी के शेयरधारकों की एक एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी जनरल मीटिंग (EGM) होनी है। इस मीटिंग को बायजू के कुछ सबसे बड़े निवेशकों ने कंपनी के नेतृत्व को हटाने और इसके बोर्ड को रिस्ट्रक्चर करने के लिए 23 फरवरी को बुलाया है।

सूत्रों ने कहा कि ये ‘असहमत’ शेयरधारक 29 फरवरी तक इश्यू में भाग ले सकेंगे, या अपनी हिस्सेदारी बड़े पैमाने पर कम कर सकेंगे।

लेटर में क्या लिखा सीईओ ने

फाउंडर और सीईओ बायजू रवींद्रन ने निवेशकों को भेजे लेटर में कहा, “हमारे राइट्स इश्यू को पूरी तरह से सब्सक्राइब किया गया है और शेयरधारकों के प्रति मेरी कृतज्ञता बरकरार है। लेकिन मेरी सफलता का मानदंड राइट्स इश्यू में सभी शेयरधारकों की भागीदारी है। हमने इस कंपनी को एक साथ बनाया है और मैं चाहता हूं कि हम सभी इस नए मिशन में भाग लें। आपके शुरुआती निवेश ने हमारी यात्रा की नींव रखी और यह राइट्स इश्यू सभी शेयरधारकों के लिए अधिक वैल्यू को सुरक्षित बना रखने में मदद करेगा।”

गौरतलब है कि बायजूज इन दिनों नकदी संकट से जूझ रहा है और इसके साथ ही कुछ निवेशक बोर्ड का पुनर्गठन करने के लिए कंपनी के नेतृत्व को हटाने की कोशिश कर रहे हैं।

Advertisement
First Published - February 21, 2024 | 1:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement