facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

RIL का शेयर 4 प्रतिशत चढ़ा, बाजार मूल्यांकन फिर 20 लाख करोड़ रुपये के पार

Advertisement

RIL Stock Price: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) इस साल 13 फरवरी को 20 लाख करोड़ रुपये का बाजार पूंजीकरण हासिल करने वाली पहली भारतीय कंपनी बनी थी।

Last Updated- March 27, 2024 | 5:33 PM IST
Reliance Industries - RIL

RIL Stock Price: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयर में बुधवार को जबर्दस्त लिवाली देखने को मिली। जोरदार मांग के बीच कंपनी का शेयर करीब चार प्रतिशत चढ़ गया। इससे कंपनी का बाजार मूल्यांकन (MCap) एक बार फिर 20 लाख करोड़ रुपये के स्तर को पार कर गया।

BSE पर कंपनी का शेयर 3.60 प्रतिशत उछलकर 2,987.85 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह चार प्रतिशत बढ़कर 2,999.90 रुपये पर पहुंच गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर यह 3.48 प्रतिशत चढ़कर 2,983.75 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ। कंपनी का बाजार पूंजीकरण (एमकैप) 70,039.26 करोड़ रुपये बढ़कर 20,21,486.59 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।

Also read: Closing Bell: शेयर बाजार में लौटी तेजी, Sensex 536 अंक चढ़ा, Nifty 22,100 के ऊपर

मात्रा के हिसाब से, बीएसई पर कंपनी के 4.71 लाख शेयरों का और एनएसई पर लगभग 81.63 लाख शेयरों का कारोबार हुआ। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 526.01 अंक चढ़कर 72,996.31 अंक पर बंद हुआ। एनएसई निफ्टी 118.95 अंक बढ़कर 22,123.65 पर पहुंच गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) इस साल 13 फरवरी को 20 लाख करोड़ रुपये का बाजार पूंजीकरण हासिल करने वाली पहली भारतीय कंपनी बनी थी।

Advertisement
First Published - March 27, 2024 | 5:33 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement