facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

RK Swamy Ltd IPO: एंकर निवेशकों से जुटाए 187 करोड़ रुपये, सोमवार से खुल रहा इश्यू

Advertisement

कंपनी के कई ग्राहकों में आदित्य बिड़ला सन लाइफ एएमसी लिमिटेड, सेरा सेनेटरीवेयर लिमिटेड, डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज लिमिटेड, ई.आई.डी. शामिल हैं।

Last Updated- March 02, 2024 | 11:12 AM IST
Afcons Infrastructure IPO:

RK Swamy Ltd IPO: मार्केटिंग सेवाएं मुहैया कराने वाली कंपनी आरके स्वामी लिमिटेड अपना आईपीओ ला रही है। निवेश के लिए इस आईपीओ के खुलने की तारीख 4 मार्च है, इच्छुक निवेशक इस आईपीओ में 6 मार्च तक पैसा लगा सकते हैं।

एंकर निवेशकों से जुटाए 187.22 करोड़ रुपये

कंपनी ने आईपीओ खुलने से ही पहले एंकर निवेशकों से 187.22 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं। एंकर निवेशकों के लिए यह इश्यू शुक्रवार 1 मार्च को बोली के लिए खुला था। कंपनी अपने आईपीओ से कुल 424 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है।

RK Swamy Ltd IPO का प्राइस बैंड

कंपनी के इसके लिए प्राइस बैंड तय कर दिया है। 270-288 रुपये प्रति शेयर प्राइस बैंड रखा गया है। इस आईपीओ से कंपनी 423 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी कर रही है।

ये भी पढ़ें- V R Infraspace IPO: 4 मार्च को आ रहा है रियल एस्टेट कंपनी का आईपीओ, 20.40 करोड़ जुटाने का प्लान

इस इश्यू के मर्चेंट बैंकर की बात करें तो इसमें एसबीआई कैपिटल मार्केट्स, आईआईएफएल सिक्योरिटीज और मोतीलाल ओसवाल इन्वेस्टमेंट एडवाइजरी शामिल हैं।

क्या करती है कंपनी

कंपनी मीडिया, डेटा एनालिटिक्स के लिए सिंगल विंडो सॉल्यूशन और मार्केट रिसर्च सेवाएं मुहैया कराती है। कंपनी इस फील्ड में करीब 50 सालों से काम कर रही है। वित्त वर्ष 2023 के दौरान, आरके स्वामी ने विभिन्न मीडिया आउटलेट्स पर ग्राहकों की ओर से 818 से अधिक क्रिएटिव कैंपेन जारी किए।

ये भी पढ़ें- Gopal Snacks IPO: प्राइस बैंड 381-401 रुपये पर तय, चेक करें अन्य जरूरी डिटेल्स

कंपनी के कई ग्राहकों में आदित्य बिड़ला सन लाइफ एएमसी लिमिटेड, सेरा सेनेटरीवेयर लिमिटेड, डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज लिमिटेड, ई.आई.डी. शामिल हैं। कंपनी तीन व्यावसायिक क्षेत्रों में 12 शहरों में 2,391 लोगों को रोजगार देती है।

डिस्क्लेमर: यहां पर सिर्फ आईपीओ से जुड़ी दी गई है। बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। बिजनेस स्टैंडर्ड सलाह देता है, किसी भी निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार यानी सर्टिफाइड एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Advertisement
First Published - March 2, 2024 | 10:14 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement