facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ROX Hi-Tech IPO Listing: IT सर्विसेज देने वाली कंपनी की शानदार एंट्री, 63 फीसदी का लिस्टिंग गेन

Advertisement

आईटी सेवाएं मुहैया कराने वाली कंपनी रोक्स हाईटेक 2002 में शुरू हुई जो कि कस्टमर-सेंट्रिक आईटी सॉल्यूशंस देती है।

Last Updated- November 16, 2023 | 10:59 AM IST
Gaudium IVF IPO

ROX Hi-Tech IPO Listing: आईटी सर्विसेज देने वाली कंपनी रोक्स हाईटेक के शेयरों की आज यानी 16 नवंबर को NSE के SME प्लेटफॉर्म पर दमदार एंट्री हुई। आईपीओ के तहत 83 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए थे। आज NSE SME पर इसकी 135 रुपये के भाव पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 62.65 फीसदी का लिस्टिंग गेन मिला। लिस्टिंग के बाद भी शेयर तेजी पर ही रहे, बढ़कर इनका भाव 141.75 रुपये के अपर सर्किट पर पहुंच गया। यानी कि अब देखा जाए तो आईपीओ निवेशक 70.78% मुनाफे में हैं।

IPO के बारे में

रोक्स हाईटेक का 54.49 करोड़ रुपये का आईपीओ 7 नवंबर से 9 नवंबर के बीच सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। निवेशकों ने इसमें रुचि दिखाई थी यही कारण रहा कि ओवरऑल यह आईपीओ 214.44 गुना सब्सक्राइब हुआ था।

कंपनी के बारे में

आईटी सेवाएं मुहैया कराने वाली कंपनी रोक्स हाईटेक 2002 में शुरू हुई जो कि कस्टमर-सेंट्रिक आईटी सॉल्यूशंस देती है। यह कंसल्टिंग, एंटरप्राइज और एंड-यूजर कंप्यूटिंग, मैनेज्ड प्रिंट और नेटवर्क सर्विसेज जैसी सर्विसेज मुहैया कराती है। वित्तीय सेहत देखें तो वित्त वर्ष 2023 में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 15.33 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस वित्त वर्ष की बात करें तो अप्रैल-जुलाई 2023 में इसे 6.76 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हासिल हो चुका है।

 

Advertisement
First Published - November 16, 2023 | 10:59 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement