facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

RR Kabel IPO: दूसरे दिन भी निवेशकों का फीका रिस्पॉन्स, महज 1.39 गुना सब्सक्राइब हुआ

Advertisement

RR Kabel IPO को निर्गम के पहले दिन बुधवार को 25 प्रतिशत सब्सक्राइब किया गया था।

Last Updated- September 14, 2023 | 10:53 PM IST
Mamata Machinery IPO

RR Kabel IPO: बिजली के तार, स्विच, पंखे जैसे उत्पाद बनाने वाली आरआर काबेल के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) को निर्गम के दूसरे दिन गुरुवार को 1.39 गुना सब्सक्राइब किया गया। NSE पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, IPO के तहत कंपनी के 1,33,17,737 शेयरों की पेशकश पर कुल 1,85,71,364 शेयर के लिए बोलियां मिली हैं।

आंकड़ों के अनुसार, गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी को 2.1 गुना जबकि पात्र संस्थागत निवेशकों की श्रेणी में 1.65 गुना अभिदान मिला है, वहीं खुदरा व्यक्तिगत निवेशक (आरआईआई) श्रेणी को 95 प्रतिशत सब्सक्राइब किया गया है।

Also read: Signature Global ने IPO के लिए प्रति शेयर 366-385 रुपये का प्राइस बैंड किया तय

IPO के तहत 180 करोड़ रुपये तक के नए शेयर जारी किए गए हैं। इसके अलावा इसमें बिक्री पेशकश (OFS) के तहत 1,72,36,808 इक्विटी शेयर रखे गए हैं। IPO के लिए प्राइस बैंड 983-1,035 प्रति शेयर है। आरआर काबेल के आईपीओ को निर्गम के पहले दिन बुधवार को 25 प्रतिशत सब्सक्राइब किया गया था। कंपनी ने एंकर (बड़े) निवेशकों से 585.62 करोड़ रुपये जुटाए हैं। कंपनी की पांच विनिर्माण इकाइयां है। कंपनी का 88 प्रतिशत कारोबार केबल और तार से होता है।

Advertisement
First Published - September 14, 2023 | 7:14 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement