facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट, इनविट के जरिये 2023 में जुटाए गए 11,474 करोड़ रुपये

Advertisement

रीट और इनविट भारतीय बाजार में नई अवधारणाएं हैं लेकिन अपने आकर्षक रिटर्न के कारण ये वैश्विक स्तर पर काफी लोकप्रिय विकल्प हैं।

Last Updated- January 14, 2024 | 2:18 PM IST
म्युचुअल फंड कंपनियों ने NFO से जुटाए 63,854 करोड़ रुपये , Mutual fund industry collects Rs 63,854 crore capital through NFOs in 2023

रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (रीट) और इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (इनविट) 2023 में पसंदीदा निवेश विकल्प बनकर उभरे हैं और इसके जरिये सालाना आधार पर 10 गुना अधिक 11,474 करोड़ रुपये जुटाए गए है।

क्लेरावेस्ट टेक्नोलॉजीज की सह-संस्थापक मानकी पारुलेकर ने कहा कि रीट और इनविट द्वारा धन एकत्रित करने में 2024 में महत्वपूर्ण वृद्धि देखने को मिलेगी। ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद और निवेश को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कई नीतियों की शुरूआत जैसे कर प्रोत्साहन तथा आसान निवेश मानदंड इसके मुख्य कारक हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ इस साल हमें मुद्रास्फीति में अपेक्षित गिरावट के कारण 2024 की पहली छमाही में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद है। ये स्थितियां उन निवेशकों के लिए अनुकूल हैं जो रीट और इनविट जैसे दीर्घकालिक अवसरों में निवेश करना चाहते हैं।’’

आंकड़ो के अनुसार, इससे पहले 2021 में इसके जरिये 17,641 करोड़ रुपये और 2020 में 29,715 करोड़ रुपये की धनराशि एकत्र की गई थी। रीट और इनविट भारतीय बाजार में नई अवधारणाएं हैं लेकिन अपने आकर्षक रिटर्न के कारण ये वैश्विक स्तर पर काफी लोकप्रिय विकल्प हैं।

इंडीग्रिड के मुख्य कार्यपालक अधिकरी (CEO) हर्ष शाह ने कहा, ‘‘ भारतीय बाजारों में निवेश न्यासों की शुरुआत के बाद से रीट तथा इनविट ने इस नए निवेश क्षेत्र के बारे में निवेशक समुदाय को शिक्षित करने के लिए कई प्रयास किए हैं।’’

Advertisement
First Published - January 14, 2024 | 2:18 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement