facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Navratna PSU को मिला ₹618 करोड़ का विदेशी ठेका, 4% चढ़ गया शेयर का भाव

Advertisement

EIL ने जानकारी दी है कि उसे अफ्रीका में एक नया फर्टिलाइजर प्लांट बनाने का कॉन्ट्रैक्ट मिला है।

Last Updated- September 15, 2025 | 3:25 PM IST
PSU Stocks

सरकारी कंपनी इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (EIL) के शेयर शुक्रवार को 4% से ज्यादा चढ़ गए। बीएसई पर इस शेयर में 4.40% की तेजी आई और यह ₹218 प्रति शेयर के स्तर तक पहुंच गया। बढ़त की यह वजह कंपनी को मिला नया अंतरराष्ट्रीय कॉन्ट्रैक्ट रहा। EIL ने जानकारी दी है कि उसे अफ्रीका में एक नया फर्टिलाइजर प्लांट बनाने का कॉन्ट्रैक्ट मिला है।

इसके तहत कंपनी को प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंसी (PMC) और इंजीनियरिंग प्रोक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन मैनेजमेंट (EPCM) सेवाएं देनी होंगी। इस प्रोजेक्ट की कुल कीमत करीब ₹618 करोड़ है और इसे 24 महीने में पूरा किया जाना है। गोपनीयता शर्तों के चलते कंपनी ने परियोजना से जुड़ी और जानकारी साझा नहीं की।

Also Read: SBI और दूसरे प्राइवेट बैंक Yes Bank का शेयर बेचकर कमाएंगे 13,483 करोड़! 10 का शेयर अब बिकेगा 21.50 में

क्या करती है कंपनी?

नई दिल्ली स्थित इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड देश की प्रमुख इंजीनियरिंग कंसल्टेंसी और EPC कंपनी है। यह हाइड्रोकार्बन, इन्फ्रास्ट्रक्चर, फर्टिलाइज़र और अन्य प्रोसेस इंडस्ट्रीज के लिए सेवाएं प्रदान करती है।

शेयर का पिछले समय का प्रदर्शन

EIL के शेयर का हालिया प्रदर्शन भी चर्चा में है। पिछले छह महीनों में इसने लगभग 31% की बढ़त दी है। वहीं, इस साल अब तक (YTD) इसमें 14.49% का उछाल देखने को मिला है। हालांकि, पिछले एक साल में शेयर में 5.45% की गिरावट दर्ज की गई। लंबी अवधि में देखें तो कंपनी ने अपने निवेशकों को पांच साल में 230% रिटर्न दिया है।

Advertisement
First Published - September 15, 2025 | 3:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement