facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

FY23 में लिस्टेड इक्विटी पर लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स लगाकर 98,681 करोड़ जुटाए गए

वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने राज्यसभा में वित्त वर्ष 2018-19 और 2022-23 के बीच दीर्घकालिक पूंजीगत लाभ (LTCG) कर से संग्रह का विवरण दिया।

Last Updated- July 30, 2024 | 7:12 PM IST
Net direct tax collection increased by 16% to Rs 16.90 lakh crore नेट डायरेक्ट टैक्स कलैक्शन 16% बढ़कर 16.90 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचा

सरकार ने मंगलवार को राज्यसभा को बताया कि वित्त वर्ष 2022-23 में सूचीबद्ध इक्विटी पर दीर्घकालिक पूंजीगत लाभ कर (LTCG) से 98,681 करोड़ रुपये जुटाए हैं, जो पिछले वर्ष की तुलना में 15 प्रतिशत की वृद्धि है।

वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने राज्यसभा में वित्त वर्ष 2018-19 और 2022-23 के बीच दीर्घकालिक पूंजीगत लाभ (LTCG) कर से संग्रह का विवरण दिया। उन्होंने बताया कि इक्विटी और इक्विटी ओरिएंटेड म्यूचुअल फंड की इकाइयों पर दीर्घकालिक पूंजीगत लाभ अप्रैल 2018 से लाया गया था। इस तरह के लाभ पर 10 प्रतिशत कर लगाया गया था, जिसमें सालाना एक लाख रुपये तक के लाभ को छूट दी गई थी।

Also read: Closing Bell: शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन सपाट नोट पर बंद, Sensex 99 अंक चढ़ा, Nifty 24,850 के पार

उन्होंने बताया कि 2022-23 में LTCG से 98,681.34 करोड़ रुपये एकत्र किए गए, जो वित्त वर्ष 2021-22 में एकत्र 86,075.49 करोड़ रुपये से 15 प्रतिशत अधिक है। 2020-21 में यह संग्रह लगभग 38,589 करोड़ रुपये, 2019-20 में 26,008 करोड़ रुपये और 2018-19 में 29,220 करोड़ रुपये था।

उनसे पूछा गया कि क्या सरकार 2024-25 के दौरान इक्विटी/म्यूचुअल फंड पर LTCG को खत्म करने पर विचार कर रही है? इस पर चौधरी ने कहा, ‘‘ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है।’’

First Published - July 30, 2024 | 7:12 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट