facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

₹1,876 करोड़ की ब्लॉक डील: मुकेश अंबानी की RIL ने इस मशहूर कंपनी में बेचे अपने 85 लाख शेयर, शेयरों में तेजी

Advertisement

Reliance Block Deal: रिलायंस ने ₹2,207 के भाव पर बेचे 85 लाख शेयर, ICICI प्रूडेंशियल MF बनी खरीदार, हिस्सेदारी बढ़कर हुई 2.12%

Last Updated- June 17, 2025 | 9:50 AM IST
Reliance Industries - RIL

Reliance Block Deal: मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने सोमवार को एशियन पेंट्स के 85 लाख शेयर ओपन मार्केट में बेच दिए। इस सौदे की कुल कीमत करीब ₹1,876 करोड़ रही। कुछ दिन पहले गुरुवार को ही रिलायंस ने एशियन पेंट्स में अपनी 3.64% हिस्सेदारी यानी 3.50 करोड़ शेयर बेच दिए थे। अब उसी के बाद यह नई बिक्री की गई है। डील का असर मंगलवार को देखने को मिला और खबर लिखे जाने तक सुबह 9.19 बजे शेयर ₹1441.30 पर ट्रेड कर रहा था। यह बीते दिन से 0.19% की तेजी है।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के ब्लॉक डील डेटा के मुताबिक, रिलायंस इंडस्ट्रीज की सहयोगी कंपनी ‘सिद्धांत कमर्शियल्स प्रा. लि.’ ने ये 85 लाख शेयर बेचे। ये एशियन पेंट्स में कंपनी की 0.88% हिस्सेदारी के बराबर है। ये शेयर ₹2,207 के औसत भाव पर बेचे गए, जिससे कुल डील ₹1,875.95 करोड़ की बनी।

यह भी पढ़ें…सरकारी खर्च से उड़ने को तैयार ये दो स्टॉक्स! Motilal Oswal ने ₹1,150 से ₹4,060 के दिए टारगेट

Reliance Block Deal: ICICI प्रूडेंशियल MF बना बड़ा खरीदार

इस डील में ICICI प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड ने सभी शेयर खरीदे। ₹2,207 के भाव पर खरीदी गई इस हिस्सेदारी के बाद फंड की एशियन पेंट्स में हिस्सेदारी 1.24% से बढ़कर 2.12% हो गई है।

Advertisement
First Published - June 17, 2025 | 9:09 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement