facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

₹2 डिविडेंड + 1:1 बोनस शेयर! तगड़े Q4 नतीजों के बाद फोकस में ये Healthcare Stock

Advertisement

Vimta Labs ने बायोलॉजिक्स कॉन्ट्रैक्ट रिसर्च और डेवलपमेंट सेवाओं में उतरने का ऐलान किया है।

Last Updated- April 29, 2025 | 8:33 PM IST
Dividend Stock

विम्टा लैब्स के मार्च तिमाही (Q4 FY25) के नतीजे काफी मजबूत रहे। कंपनी का शुद्ध मुनाफा 31.2% बढ़कर ₹18.32 करोड़ पहुंच गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में ₹13.96 करोड़ था। इस दौरान कंपनी की कुल आय भी 31.4% बढ़कर ₹96.08 करोड़ रही। Q4 में कंपनी का EBITDA 31.9% बढ़कर ₹34.68 करोड़ रहा, जबकि पिछली बार यह ₹26.30 करोड़ था। EBITDA मार्जिन मामूली बढ़कर 36.1% हो गया, जो पिछले साल 36% था। वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 36.8% बढ़कर ₹66.75 करोड़ हो गया, जबकि कुल आमदनी 19.1% बढ़कर ₹348.22 करोड़ रही।

ALSO READ: Bajaj Finance Q4 Results: कंपनी ने कमाया ₹3,940 करोड़ का मुनाफा, 4:1 के अनुपात में बोनस शेयर देने का भी ऐलान

डिविडेंड और बोनस शेयर की घोषणा

कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए ₹2 प्रति शेयर डिविडेंड देने का ऐलान किया है। साथ ही, 1:1 के अनुपात में बोनस शेयर देने की सिफारिश भी की गई है, जो AGM में शेयरहोल्डर्स की मंज़ूरी के बाद लागू होगा। 31 मार्च 2025 तक कंपनी पर कुल ₹8.5 करोड़ का कर्ज है, जबकि कैश और बैंक बैलेंस ₹32.9 करोड़ है। बोर्ड ने कंपनी की उधारी सीमा को ₹300 करोड़ तक बढ़ाने की मंज़ूरी दे दी है, जिसे AGM में अंतिम मंज़ूरी मिलनी बाकी है।

विम्टा लैब्स ने बायोलॉजिक्स कॉन्ट्रैक्ट रिसर्च और डेवलपमेंट सेवाओं में उतरने का ऐलान किया है। यह कदम बायोफार्मा इंडस्ट्री की ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। कंपनी क्लोन डेवलपमेंट से लेकर ड्रग प्रोडक्ट तक की सेवाएं देगी। FY26 की तीसरी तिमाही तक लैब तैयार हो जाएगी और FY27 से इस सेगमेंट में आमदनी शुरू होने की उम्मीद है।

कंपनी की मैनेजिंग डायरेक्टर, हरीता वासिरेड्डी ने कहा, “इस साल कंपनी के नतीजे शानदार रहे हैं, खासकर फार्मा सेवाओं की वजह से। अब हम बायोलॉजिक्स R&D में कदम रख रहे हैं, जो भविष्य के हेल्थकेयर ट्रेंड से मेल खाता है और हमारी वैज्ञानिक क्षमताओं को और मजबूत बनाएगा।”

विम्टा लैब्स क्या करती है?

विम्टा लैब्स एक अग्रणी कॉन्ट्रैक्ट रिसर्च और टेस्टिंग कंपनी है, जो खाद्य, कृषि, बायो/फार्मास्युटिकल, मेडिकल डिवाइस, केमिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर को वैज्ञानिक, तकनीकी और रेगुलेटरी सेवाएं देती है। कंपनी पर्यावरण संबंधी टेस्टिंग भी करती है।

आज विम्टा लैब्स का स्टॉक 1.60% की बढ़ोतरी के साथ 1037.40 पर बंद हुआ। इस स्टॉक ने एक साल में 91%, दो साल में 170%, तीन साल में 199% और पांच साल में 1173% का रिटर्न दिया है।

Advertisement
First Published - April 29, 2025 | 8:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement