facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Rudra Gas IPO Listing: निवेशकों की हुई बल्ले-बल्ले, पहले ही दिन दोगुना हुआ पैसा

Advertisement

रुद्र गैस एंटरप्राइज का 14.16 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 8-12 फरवरी तक खुला था। खुदरा निवेशकों के दम पर इस आईपीओ को निवेशकों का तगड़ा रिस्पांस मिला था

Last Updated- February 15, 2024 | 10:49 AM IST
Vikram Solar IPO

Rudra Gas IPO Listing: रुद्र गैस एंटरप्राइज (Rudra Gas Enterprise) के शेयरों की आज BSE SME पर शानदार एंट्री हुई। आईपीओ के तहत 63 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं।

आज BSE SME पर इसकी 119.70 रुपये के भाव पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 90 फीसदी लिस्टिंग गेन मिला। लिस्टिंग के बाद शेयर ऊपर चढ़े। उछलकर यह 125.68 रुपये (Rudra Gas Enterprise Share Price) के अपर सर्किट पर पहुंच गया। आईपीओ निवेशक अब 99 फीसदी से अधिक मुनाफे में हैं। इस आईपीओ में खुदरा निवेशकों ने खास रुचि दिखाई थी। ओवरऑल बात करें इस आईपीओ का यह इश्यू 350 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ था।

खुदरा निवेशकों ने दिखाई थी Rudra Gas IPO में खास रुचि, IPO को मिला था तगड़ा

रुद्र गैस एंटरप्राइज का 14.16 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 8-12 फरवरी तक खुला था। खुदरा निवेशकों के दम पर इस आईपीओ को निवेशकों का तगड़ा रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 350.75 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित आधा हिस्सा 404.38 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 22.48 लाख नए शेयर जारी हुए हैं।

यह पढ़ें: Swiggy अगले 2 हफ्ते में ला सकती है IPO का मसौदा, क्या है कंपनी का इरादा?

कंपनी के बारे में

कंपनी साल 2015 में बनी थी। कारोबार के साइज की बात करें तो रुद्र गैस एंटरप्राइज का कारोबार तीन बिजनेस वर्टिकल में फैला हुआ है। यह गैस पाइपलाइन प्रोजेक्ट्स, फाइबर ऑप्टिक केबल प्रोजेक्ट्स के साथ-साथ कंस्ट्रक्शन मशीनरी और गाड़ियों को किराए पर देने के कारोबार में है।

वहीं अगर कंपनी की वित्तीय सेहत पर नजर डालें तो वित्त वर्ष 2021 में इसे 1.27 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था। अगले वित्त वर्ष 2022 में इसका मुनाफा बढ़कर 1.79 करोड़ रुपये और वित्त वर्ष 2023 में 3.52 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

यह पढ़ें: Esconet Technologies का 28.22 करोड़ रुपये का IPO 16 फरवरी को खुलेगा

 

 

Advertisement
First Published - February 15, 2024 | 10:47 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement