facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

डॉलर के मुकाबले रुपया 2 महीने के उच्च स्तर पर

Advertisement

रुपया गुरुवार को 81.97 के मजबूत स्तर पर खुला और डॉलर के मुकाबले दिन के उच्च स्तर 81.83 पर पहुंचा और उसके बाद 81.85 पर बंद हुआ, जो पिछले बंद से 23 पैसे ज्यादा है।

Last Updated- April 13, 2023 | 11:19 PM IST
Dollar Vs Rupee
Shutter Stock

डॉलर के मुकाबले रुपया गुरुवार को पिछले 2 महीने के उच्च स्तर पर पहुंच गया है। अमेरिका में खुदरा मूल्य सूचकांक पर आधारित महंगाई दर उम्मीद से कम रहने की वजह से उम्मीद जगी है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व का दर बढ़ाने का चक्र अब नजदीक है और इससे डॉलर सूचकांक में गिरावट आई है, इसका असर भारतीय मुद्रा पर पड़ा है।

रुपया गुरुवार को 81.97 के मजबूत स्तर पर खुला और डॉलर के मुकाबले दिन के उच्च स्तर 81.83 पर पहुंचा और उसके बाद 81.85 पर बंद हुआ, जो पिछले बंद से 23 पैसे ज्यादा है। डॉलर सूचकांक गिरकर 100.90 पर पहुंच गया, जबकि ब्रेंट क्रूड की कीमत थोड़ी कम होकर 87.01 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई है।

फिनरेक्स ट्रेजरी एडवाइजर्स एलएलपी के ट्रेजरी प्रमुख अनिल कुमार भंसाली ने कहा, ‘अमेरिका के गैर कृषि रोजगार आंकड़े बेहतर रहने के बावजूद डॉलर असुरक्षित नजर आ रहा है क्योंकि मंदी की संभावना के कारण बाजार 2024 में दर में कटौती की उम्मीद कर रहा है।’ भारतीय रुपया इस समय मजबूत हो रहा है और 2023 में यह 1.08 प्रतिशत चढ़ा है।

सीआर फॉरेक्स के प्रबंध निदेशक अमित पाबरी ने कहा, ‘ अमेरिकी सीपीआई रिपोर्ट नरम रहने के कारण डॉलर इंडेक्स (डीएक्सवाई) कमजोर हुआ है, जिसके कारण ईएम और डीएम मुद्राओं में करीब 0.50 प्रतिशत मजबूती के मुताबिक रुपया भी चला है। इक्विटी में एफआईआई प्रवाह तेज रहने का लाभ मिला है।’

लेकिन आगे रुपये में मजबूती सीमित हो सकती है क्योंकि भारतीय रिजर्व बैंक अपना विदेशी मुद्रा भंडार बनाने की कवायद कर सकता है। 2023 के शुरुआती महीनों में विदेशी मुद्रा भंडार करीब 16 अरब डॉलर बढ़कर 578.5 अरब डॉलर हो गया। पाबरी ने कहा, ‘व्यापार घाटा बढ़कर करीब 20 अरब डॉलर हो गया है।

Advertisement
First Published - April 13, 2023 | 11:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement