facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

आयातकों की लगातार डॉलर खरीद से रुपये में गिरावट

Advertisement
Last Updated- January 24, 2023 | 11:05 PM IST
Indian Rupee vs US Dollar today

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में मंगलवार को 33 पैसे की बड़ी कमजोरी आई। आयातकों, खासकर तेल कंपनियों द्वारा अमेरिकी मुद्रा की खरीदारी पर जोर दिए जाने से रुपये में गिरावट को बढ़ावा मिला। रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 81.72 पर बंद हुआ जबकि सोमवार को उसका बंद भाव 81.39 था।

इस सप्ताह अब तक घरेलू मुद्रा में अमेरिकी डॉलर की तुलना में करीब 0.7 प्रतिशत की कमजोरी आई है, जिसके साथ ही पिछले कुछ दिनों के दौरान वह कमजोर प्रदर्शन करने वाली प्रमुख एशियाई मुद्राओं में शामिल हो गया है।

हालांकि इस कैलेंडर वर्ष में अब तक रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले करीब 1.2 प्रतिशत मजबूत हुआ है। डीलरों ने कहा कि भारतीय इक्विटी बाजारों से वैश्विक निवेश की निकासी से भी रुपये पर दबाव बढ़ा है।

इसके अलावा, बाजार धारणा अगले सप्ताह होने वाले प्रमुख घटनाक्रम से पहले अस्थिर बनी हुई है। इन घटनाक्रम में केंद्रीय आम बजट और अमेरिकी फेडरल का नीतिगत बयान शामिल है। एनएसडीएल के आंकड़े से पता चलता है कि एफपीआई ने जनवरी में अब तक भारतीय शेयरों में 2 अरब डॉलर की बिकवाली की है।

Advertisement
First Published - January 24, 2023 | 11:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement