facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

रुपये में गिरावट, 25 पैसे फिसलकर 82.53 प्रति डॉलर पर आया

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 7:38 PM IST
Global Assets and Indian Business

घरेलू शेयर बाजार में सुस्त कारोबार तथा वृहद आर्थिक आंकड़ों की घोषणा से पहले अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया सोमवार को 25 पैसे घटकर 82.53 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

बाजार सूत्रों के अनुसार, घरेलू बाजार में जोखिम से बचने की धारणा के कारण भी रुपये की विनिययम दर प्रभावित हुई। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.54 के स्तर पर नीचे खुला और कारोबार के अंत में यह 25 पैसे की गिरावट के साथ 82.53 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान रुपये ने 82.50 के उच्चस्तर और 82.74 के निचले स्तर को छुआ। इससे पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 82.28 प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ था।

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत घटकर 104.79 रह गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.02 प्रतिशत घटकर 75.32 डॉलर प्रति बैरल रह गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 51.10 अंक टूटकर 62,130.57 अंक पर बंद हुआ। सोमवार को देर शाम, औद्योगिक उत्पादन आंकड़े और मुद्रास्फीति के आंकड़े घोषित किये जायेंगे।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने शुक्रवार को 158.01 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

Advertisement
First Published - December 12, 2022 | 7:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement