facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Rupee vs Dollar: डॉलर के मुकाबले रुपये में उछाल, जानिए कितने पैसे मजबूत हुई भारतीय करेंसी

Advertisement

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि घरेलू बाजारों से सकारात्मक रुख और विदेशी संस्थागत निवेशकों की निरंतर खरीदारी से भी भारतीय मुद्रा को समर्थन मिला।

Last Updated- January 09, 2024 | 10:59 AM IST
Dollar vs Rupee
Representative Image

रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में छह पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.08 पर पहुंच गया। कमजोर अमेरिकी मुद्रा और कच्चे तेल की अनुकूल कीमतों से रुपये को बढ़त मिली।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि घरेलू बाजारों से सकारात्मक रुख और विदेशी संस्थागत निवेशकों की निरंतर खरीदारी से भी भारतीय मुद्रा को समर्थन मिला। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.07 प्रति डॉलर पर खुला और फिर वह 83.04 प्रति डॉलर पर पहुंचा।

इसके बाद वह 83.08 प्रति डॉलर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव से छह पैसे की बढ़त है। रुपया सोमवार को 83.14 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच, छह अन्य मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी मुद्रा का आकलन करने वाला डॉलर सूचकांक 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 101.85 पर कारोबार कर रहा था।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.33 प्रतिशत की बढ़त के साथ 76.37 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 16.03 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Advertisement
First Published - January 9, 2024 | 10:59 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement