facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Rupee vs Dollar: रुपया तीन पैसे की गिरावट के साथ 81.82 प्रति डॉलर पर बंद

Advertisement

दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर इंडेक्स (Dollar Index) 0.51 फीसदी बढ़कर 102.02 हो गया।

Last Updated- April 28, 2023 | 6:16 PM IST
Indian Rupee vs US Dollar today
Shutter Stock

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार (interbank foreign exchange market) में रुपया (Rupee) अमेरिकी मुद्रा (Dollar) के मुकाबले शुक्रवार को तीन पैसे की गिरावट के साथ 81.82 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर रहा। विदेशी बाजारों में डॉलर के मजबूत होने के कारण रुपया शुरूआती बढ़त को बरकरार नहीं रख पाया और गिरावट के साथ बंद हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि हालांकि, घरेलू शेयर बाजार में मजबूत रुख से रुपये की गिरावट पर कुछ लगाम लगी। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 81.77 प्रति डॉलर के भाव पर खुला। कारोबार के अंत में यह अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले तीन पैसे की गिरावट के साथ 81.82 (अस्थायी) प्रति डॉलर रह गया। कारोबार के दौरान रुपया 81.72 के उच्च स्तर और 81.85 के निचले स्तर पर तक गया।

गुरुवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 81.79 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर इंडेक्स (Dollar Index) 0.51 फीसदी बढ़कर 102.02 हो गया।

Also Read: Closing Bell: शेयर बाजार गुलजार, Sensex 61,100 के ऊपर बंद, Nifty 18,000 के पार

BSE का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स (Sensex) 463.06 अंक की तेजी के साथ 61,112.44 अंक पर बंद हुआ। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.45 फीसदी की तेजी के साथ 78.72 डॉलर प्रति बैरल हो गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने गुरुवार को 1,652.95 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीद की।

Advertisement
First Published - April 28, 2023 | 6:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement