facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Rupee vs Dollar: रुपया 27 पैसे की गिरावट के साथ 82.76 प्रति डॉलर पर बंंद

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 6:36 PM IST
Indian Rupee vs US Dollar today

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा (Dollar) के मुकाबले रुपया (Rupee) गुरुवार को 27 पैसे की गिरावट के साथ 82.76 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर में वृद्धि के साथ उसके आक्रामक रुख के कारण निवेशकों की कारोबारी धारणा प्रभावित होने से रुपये की धारणा प्रभावित हुई। बाजार सूत्रों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजार में भारी बिकवाली और डॉलर के मजबूत होने से भी रुपया प्रभावित हुआ।

पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 82.49 प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.63 के स्तर पर काफी कमजोर खुला और कारोबार के अंत में यह 27 पैसे की गिरावट के साथ 82.76 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान रुपये ने 82.41 के उच्चस्तर और 82.77 के निचले स्तर को छुआ। इससे पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 82.49 प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ था।

यह भी पढ़े: फेडरल रिजर्व के आक्रामक रुख से सहमा बाजार, सेंसेक्स 879 अंक लुढ़का

डॉलर सूचकांक 0.56 फीसदी बढ़ा

इस बीच दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.56 फीसदी बढ़कर 104.35 हो गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.76 फीसदी घटकर 76.54 डॉलर प्रति बैरल रह गया। BSE का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 878.88 अंक घटकर 61,799.03 अंक पर बंद हुआ। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने बुधवार को 372.16 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

Advertisement
First Published - December 15, 2022 | 6:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement