facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Rupee vs Dollar: डॉलर के मुकाबले रुपया में गिरावट, 26 पैसे कमजोर खुला

Advertisement
Last Updated- January 24, 2023 | 11:28 AM IST
rupees Dollar

कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और विदेशी कोषों की निकासी के बीच मंगलवार को रुपया शुरुआती कारोबार में 26 पैसे टूटकर 81.68 प्रति डॉलर पर आ गया।

फॉरेक्स डीलरों ने कहा कि स्थानीय शेयर बाजारों में बढ़त तथा अन्य मुद्राओं की तुलना में डॉलर में कमजोरी से हालांकि रुपये का नुकसान सीमित रहा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 81.48 प्रति डॉलर पर कमजोर खुलने के बाद 81.68 प्रति डॉलर पर आ गया। सोमवार को रुपया 81.42 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

फॉरेक्स डीलरों ने कहा कि पूंजी बाजार से विदेशी कोषों की निकासी का स्थानीय मुद्रा पर असर पड़ रहा है। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल 0.02 प्रतिशत की बढ़त के साथ 88.21 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की मजबूती का आकलन करने वाला डॉलर सूचकांक 0.17 प्रतिशत के नुकसान से 101.96 पर आ गया।

Advertisement
First Published - January 24, 2023 | 11:22 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement