facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Rupee vs. Dollar: रुपया गिरकर नए निचले स्तर पर, तेल आयातकों की डॉलर की घट रही मांग बड़ी वजह

Advertisement

बाजार के जानकारों के अनुसार भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने डॉलर की बिक्री कर विदेशी विनियम मार्केट में हस्तक्षेप किया था। इससे रुपया और गिरने से रुका।

Last Updated- July 26, 2024 | 11:53 PM IST
Dollar Vs Rupee

भारतीय रुपया शुक्रवार को गिरकर नए निचले स्तर 83.73 पर आ गया। डीलरों के मुताबिक तेल आयातकों की डॉलर की निरंतर मांग और जोखिम उठाने की कम होती क्षमता से अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये पर असर पड़ा। इसे पहले निचला स्तर बुधवार को 83.72 रुपये था।

भारतीय रुपये ने पूरे दिन सीमित दायरे में कारोबार किया। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया गुरुवार को 83.70 पर बंद हुआ था। बाजार के जानकारों के अनुसार भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने डॉलर की बिक्री कर विदेशी विनियम मार्केट में हस्तक्षेप किया था। इससे रुपया और गिरने से रुका।

फिनरेक्स ट्रेजरी एडवाइजर्स एलएलपी के ट्रेजरी प्रमुख व कार्यकारी निदेशक अनिल कुमार भंसाली ने कहा, ‘आरबीआई के रुपये को थामने के कारण यह सीमित दायरे में कारोबार करता नजर आता है। आरबीआई ने 83.73 पर रुपये को थामा। रुपया दैनिक और साप्ताहिक आधार पर निचले स्तर पर बंद हुआ और रुपया अपने निचले स्तर 83.73 पर बंद हुआ। आज के महत्त्वपूर्ण आंकड़े से सोमवार को रुपये प्रभावित हो सकता है।’

इस सप्ताह डॉलर सूचकांक ने 104 से 104.35 के दायरे में सीमित कारोबार किया जबकि आश्चर्यजनक रूप से अमेरिका के जीडीपी की वृद्धि 2.8 प्रतिशत थी। इसके अलावा अमेरिका में बिना नौकरी से संबंधित दायरे अनुमान से बेहतर आए थे।

Advertisement
First Published - July 26, 2024 | 10:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement