facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Rupee vs Dollor: डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे लाभ में, पर साल के दौरान 11 प्रतिशत टूटा

Advertisement
Last Updated- December 30, 2022 | 5:48 PM IST
INR vs USD, Rupee vs Dollar Today

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में वर्ष के अंतिम कारोबारी सत्र में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया शुक्रवार को 14 पैसे की मजबूती के साथ 82.73 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। अमेरिकी डॉलर के अपने उच्चतम स्तर से नीचे आने तथा निवेशकों में जोखिम वाली संपत्ति में निवेश के लिये धारणा मजबूत होने से रुपये में मजबूती आई। हालांकि, पूरे साल में डॉलर के मुकाबले रुपये में 8.44 रुपये यानी 11.36 प्रतिशत की गिरावट आई है।

इसका मुख्य कारण अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर का मजबूत होना है। बाजार सूत्रों ने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व के बढ़ती मुद्रास्फीति को काबू में लाने के लिये आक्रामक रूप से ब्याज दरों में की गई वृद्धि से विदेशी बाजारों में डॉलर मजबूत हुआ। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.77 के स्तर पर खुला और कारोबार के अंत में यह 14 पैसे की मजबूती के साथ 82.73 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान रुपये ने 82.70 के उच्चस्तर और 82.82 के निचले स्तर को छुआ।

पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 82.87 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। उल्लेखनीय है कि 31 दिसंबर 2021 को डॉलर के मुकाबले रुपया 74.29 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। बीएनपी पारिबा बाय शेयरखान में अनुसंधान विश्लेषक अनुज चौधरी के अनुसार, अमेरिकी डॉलर के कमजोर होने तथा वैश्विक बाजारों में जोखिम धारणा में सुधार के कारण शुक्रवार को रुपए में तेजी आई।

हालांकि, कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और विदेशी निवेशकों की सतत बिकवाली से रुपये पर दबाव रहा। इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की कमजोरी या मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत बढ़कर 103.85 हो गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.53 प्रतिशत घटकर 83.02 डॉलर प्रति बैरल रह गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 293.14 अंक घटकर 60,840.74 अंक पर बंद हुआ। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने गुरुवार को 572.78 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

Advertisement
First Published - December 30, 2022 | 5:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement