facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Rupee Vs Dollar: डॉलर के मुकाबले 82.74 पर कमज़ोर खुला रुपया

Advertisement

रुपया गुरुवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 16 पैसे चढ़कर 82.67 पर बंद हुआ था।

Last Updated- March 11, 2024 | 11:31 AM IST
Dollar Vs Rupee
Representative Image

घरेलू शेयर बाजारों में कमजोरी के बीच अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में सीमित दायरे में रहा। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि कमजोर डॉलर और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से रुपये को समर्थन मिला।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 82.74 पर कमजोर खुला। हालांकि, जल्द ही रुपये ने वापसी की और शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 82.64 पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले तीन पैसे की तेजी दर्शाता है।

रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 16 पैसे चढ़कर 82.67 पर बंद हुआ था। विदेशी मुद्रा बाजार शुक्रवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर बंद था।

इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत बढ़कर 102.72 पर था। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.67 प्रतिशत गिरकर 81.53 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को 7,304.11 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Advertisement
First Published - March 11, 2024 | 11:31 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement