facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Rupee vs Dollar: रुपया 21 पैसे की बढ़त के साथ 83.12 प्रति डॉलर पर

Advertisement

मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजारों में मजबूत रुख और जोखिम लेने की भावना से भी रुपये को समर्थन मिला।

Last Updated- November 15, 2023 | 9:30 PM IST
No threat to the dollar डॉलर को खतरा नहीं

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया बुधवार को 21 पैसे की बढ़त के साथ 83.12 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। अमेरिका में मुद्रास्फीति अनुमान से कम रहने के कारण डॉलर के कमजोर पड़ने के चलते स्थानीय मुद्रा को मजबूती मिली।

मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजारों में मजबूत रुख और जोखिम लेने की भावना से भी रुपये को समर्थन मिला।

उन्होंने कहा कि अमेरिकी मुद्रास्फीति के सितंबर, 2021 के बाद अपने सबसे निचले स्तर पर आने के बाद अमेरिकी मुद्रा कमजोर हुई, जिससे रुपये में तेजी आई। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.03 पर खुला और कारोबार के अंत में डॉलर के मुकाबले 83.12 पर बंद हुआ। इस तरह रुपये ने पिछले बंद भाव से 21 पैसे की बढ़त दर्ज की। दिन के कारोबार में रुपये ने 83.01 का ऊपरी और 83.19 का निचला स्तर देखा।

रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले पांच पैसे टूटकर 83.33 के अपने सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ था। दीवाली बलिप्रतिपदा के अवसर पर मंगलवार को विदेशी मुद्रा बाजार बंद थे।

बीएनपी पारिबा बाय शेयरखान के संयुक्त उपाध्यक्ष प्रवीण सिंह ने कहा कि अमेरिकी मुद्रास्फीति अनुमान से कम रही है और इसका असर अमेरिकी डॉलर सूचकांक पर पड़ा। यह सूचकांक मंगलवार को लगभग 1.50 फीसदी गिर गया।

सिंह ने कहा, ‘बाजार को अब नहीं लगता है कि दिसंबर में दरों में कोई बढ़ोतरी होगी, जबकि जनवरी में भी दरों में बढ़ोतरी की गुंजाइश घटकर महज सात प्रतिशत रह गई है।’

Advertisement
First Published - November 15, 2023 | 9:30 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement