facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Rupee vs Dollar: रुपया आठ पैसे की बढ़त के साथ 82.52 प्रति डॉलर पर

Advertisement
Last Updated- June 07, 2023 | 10:35 AM IST
INR vs USD

स्थानीय शेयर बाजारों में मजबूती के रुख के बीच बुधवार को रुपया शुरुआती कारोबार में आठ पैसे की बढ़त के साथ 82.52 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक से पहले बाजार भागीदार सतर्क रुख अपना रहे हैं जिससे रुपया सीमित दायरे में है।

माना जा रहा है कि केंद्रीय बैंक बृहस्पतिवार को रेपो दर को 6.5 प्रतिशत पर यथावत रखेगा। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.56 पर खुलने के बाद 82.52 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। यह पिछले बंद स्तर की तुलना में आठ पैसे की बढ़त है। मंगलवार को रुपया 82.60 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत गिरकर 104.10 पर आ गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.45 प्रतिशत के नुकसान से 76.56 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

Advertisement
First Published - June 7, 2023 | 10:35 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement