facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Rupee vs Dollar: रुपया 15 पैसे कमजोर, कच्चे तेल की कीमतों में उबाल

Advertisement

चालू कैलेंडर वर्ष में अब तक रुपया 0.59 प्रतिशत कमजोरी के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले स्थिर बना हुआ है। मौजूदा कैलेंडर वर्ष में डॉलर सूचकांक 0.94 प्रतिशत तक गिरा है।

Last Updated- October 03, 2024 | 10:56 PM IST
Indian Rupee vs US Dollar today

Rupee vs Dollar: डीलरों ने बताया कि एशियाई मुद्राओं में कमजोरी और पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक संघर्ष बढ़ने के बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के चलते रुपया 15 पैसे कमजोर हुआ। गुरुवार को रुपया 83.97 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ, जबकि बुधवार को यह 83.82 पर था। डीलरों का मानना है कि घरेलू इक्विटी से बड़ी निकासी से भी भारतीय रुपये पर दबाव बढ़ गया।

फिनरेक्स ट्रेजरी एडवाइजर्स एलएलपी में ट्रेजरी प्रमुख एवं कार्यकारी निदेशक अनिल कुमार भंसाली ने कहा, ‘एफपीआई की बिकवाली, आयातकों द्वारा खरीदारी, तेल कंपनियों की लिवाली और आरबीआई द्वारा डॉलर खरीदने से रुपया 83.43 के ऊंचे स्तर के बाद से कमजोर बना हुआ है। शुक्रवार को रुपया 83.80 से 84 के दायरे में रहने का अनुमान है, क्योंकि बाजार की नजरें जारी युद्ध और कल आने वाले एनएफपीआर आंकड़ों पर टिकी हैं, जो अमेरिका में नौकरियों की स्थिति का संकेत देंगे।’

चालू वर्ष के 5 सितंबर को रुपये ने डॉलर की तुलना में 83.99 का निचला स्तर बनाया था, हालांकि डॉलर बिक्री के जरिये विदेशी मुद्रा बाजार में आरबीआई के हस्तक्षेप से रुपये को गिरकर मनोवैज्ञानिक रूप से महत्वपूर्ण 84 रुपये प्रति डॉलर के स्तर तक पहुंचने से रोकने में मदद मिली।

चालू कैलेंडर वर्ष में अब तक रुपया 0.59 प्रतिशत कमजोरी के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले स्थिर बना हुआ है। मौजूदा कैलेंडर वर्ष में डॉलर सूचकांक 0.94 प्रतिशत तक गिरा है।

Advertisement
First Published - October 3, 2024 | 9:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement