facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Rupee vs Dollar Today: रुपया एक पैसे टूटकर 82.10 प्रति डॉलर पर

Advertisement

फॉरेक्स डीलरों ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से भी रुपये की धारणा पर असर पड़ा।

Last Updated- June 21, 2023 | 10:28 AM IST
INR vs USD, Rupee vs Dollar Today

Rupee vs Dollar Today: अमेरिकी मुद्रा में मजबूती तथा स्थानीय शेयर बाजारों से विदेशी कोषों की निकासी के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में रुपया एक पैसे टूटकर 82.10 प्रति डॉलर पर आ गया। फॉरेक्स डीलरों ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से भी रुपये की धारणा पर असर पड़ा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.13 प्रति डॉलर पर कमजोर खुलने के बाद 82.07 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। बाद में यह एक पैसे के नुकसान से 82.10 प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा था।

मंगलवार को रुपया 82.09 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच, छह अन्य मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती का आकलन करने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत की बढ़त के साथ 102.57 पर था।

ब्रेंट कच्चा तेल 0.26 प्रतिशत की बढ़त के साथ 76.10 प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - June 21, 2023 | 10:28 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement