facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Rupee vs Dollar Today: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 6 पैसे गिरा

Advertisement

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि विदेशी निवेशकों की शेयरों में भारी बिकवाली से भी रुपये की धारणा प्रभावित हुई।

Last Updated- October 26, 2023 | 10:05 AM IST
Rupee and Dollar
Rupee falls 6 paise to 83.23 against US dollar

अमेरिकी मुद्रा में मजबूती तथा स्थानीय शेयर बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच गुरुवार को रुपया शुरुआती कारोबार में गिरावट के साथ खुला।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि विदेशी निवेशकों की शेयरों में भारी बिकवाली से भी रुपये की धारणा प्रभावित हुई। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.19 प्रति डॉलर पर खुलने के बाद 83.23 प्रति डॉलर के निचले स्तर पर पहुंच गया। यह पिछले बंद स्तर की तुलना में छह पैसे की गिरावट है। बुधवार को रुपया 83.17 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

मंगलवार को विजयादशमी के मौके पर बाजार बंद थे। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.20 प्रतिशत की बढ़त के साथ 106.75 पर था।

यह भी पढ़ें : Stock Market LIVE : गिरावट के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 550 अंक टूटा, निफ्टी 19,000 के नीचे फिसला

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 88.85 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 4,236.60 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे।

Advertisement
First Published - October 26, 2023 | 10:04 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement