facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Rupee vs Dollar Today: रुपया तीन पैसा लुढ़ककर 82.76 प्रति डॉलर पर

Advertisement
Last Updated- February 21, 2023 | 10:49 AM IST
INR vs USD, Rupee vs Dollar Today

Rupee vs Dollar: अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने से मंगलवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले तीन पैसे टूटकर 82.76 के भाव पर पहुंच गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजारों में मजबूती और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आने से रुपये की गिरावट सीमित रही और वह सीमित दायरे में कारोबार कर रहा था।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.76 के भाव पर कमजोर खुला, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले तीन पैसे की कमजोरी को दर्शाता है। पिछले कारोबारी दिवस पर, सोमवार को रुपया 82.73 प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.19 प्रतिशत चढ़कर 104.05 पर पहुंच गया।

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.11 प्रतिशत गिरकर 83.14 डॉलर प्रति बैरल हो गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने सोमवार को शुद्ध रूप से 158.95 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Advertisement
First Published - February 21, 2023 | 10:49 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement