facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Rupee vs Dollar Today: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया सीमित दायरे में

Advertisement

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.01 पर खुला, और फिर गिरकर 82.06 के स्तर पर आ गया।

Last Updated- July 18, 2023 | 11:16 AM IST
Rupee and Dollar

Rupee vs Dollar Today: घरेलू शेयर बाजारों में तेजी और विदेश में अमेरिकी डॉलर की कमजोरी के चलते रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले एक सीमित दायरे में कारोबार कर रहा था।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि इस सप्ताह अमेरिका में खुदरा बिक्री के आंकड़े और ब्रिटेन में मुद्रास्फीति के आंकड़े आने से पहले बाजार प्रतिभागी सतर्क बने हुए हैं।

ये भी पढ़ें: Share Market Today:  रिकॉर्ड हाई पर खुला बाजार, 66 हजारी हुई सेंसेक्स, निफ्टी 19000 के पार

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.01 पर खुला, और फिर गिरकर 82.06 के स्तर पर आ गया, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले तीन पैसे की गिरावट दर्शाता है।

रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.03 पर बंद हुआ था। इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.09 प्रतिशत गिरकर 99.74 पर आ गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.31 प्रतिशत बढ़कर 78.74 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

ये भी पढ़ें: Gold silver price today: चांदी के भाव 75,700 रुपये के करीब, सोने के दाम भी बढ़े

Advertisement
First Published - July 18, 2023 | 11:16 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement