facebookmetapixel
test postQ4 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! हिंदुस्तान जिंक के CEO का दावा: चौथी तिमाही होगी सबसे मजबूतरेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइल

Rupee vs Dollar Today: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे टूटा

विदेश मुद्रा के विशेषज्ञों ने बताया कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी का भी घरेलू मुद्रा पर असर पड़ा, जबकि विदेशी कोष के प्रवाह ने गिरावट को सीमित रखा।

Last Updated- August 25, 2023 | 10:47 AM IST
INR vs USD, Rupee vs Dollar Today

Rupee vs Dollar Today: अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 12 पैसे गिरकर 82.68 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। अमेरिकी मुद्रा के मजबूत होने और वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख का असर रुपये पर दिखा।

विदेश मुद्रा के विशेषज्ञों ने बताया कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी का भी घरेलू मुद्रा पर असर पड़ा, जबकि विदेशी कोष के प्रवाह ने गिरावट को सीमित रखा।

यह भी पढ़ें : Stocks to Watch: खबरों के लिहाज से Paytm, Reliance, BEL, Vedanta जैसे शेयरों में दिखेगा एक्शन

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.60 पर खुला और फिर 82.69 प्रति डॉलर के भाव पर पहुंच गया। इसके बाद वह 82.68 पर कोरोबार कर रहा था। यह पिछले बंद स्तर की तुलना में 12 पैसे की गिरावट है। बृहस्पतिवार को रुपया 82.56 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.22 प्रतिशत बढ़कर 104.21 पर आ गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.19 प्रतिशत की बढ़त के साथ 83.52 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

यह भी पढ़ें : Stock Market Today: गिरावट के साथ खुला बाजार, 450 अंकों के करीब गिरा सेंसेक्स, 19300 के नीचे निफ्टी

First Published - August 25, 2023 | 10:47 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट