facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Rupee vs Dollar Today: डॉलर के मुकाबले रुपया तेजी के साथ खुला, 3 पैसे की हुई बढ़त

Advertisement

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि हालांकि विदेशी निवेशकों की बिकवाली के दबाव से भारतीय मुद्रा पर असर पड़ा है।

Last Updated- October 11, 2023 | 10:59 AM IST
Reserve Bank of India's dollar sale helped the rupee recover from the new low of 84.76 रिजर्व बैंक के डॉलर बिक्री से रुपये में आया सुधार, 84.76 के नए निचले स्तर से उबरने में मिली मदद

घरेलू बाजारा के सकारात्मक रुख और अमेरिकी मुद्रा के कमजोर होने के बीच शुरुआती कारोबार में बुधवार को रुपया तीन पैसे की बढ़त के साथ 83.22 पर रहा।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि हालांकि विदेशी निवेशकों की बिकवाली के दबाव से भारतीय मुद्रा पर असर पड़ा है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.20 पर खुला और फिर 83.22 प्रति डॉलर पर पहुंच गया, जो पिछले बंद स्तर की तुलना में तीन पैसे की बढ़त है।

यह भी पढ़ें : Stock Market Today: बढ़त के साथ खुला बाजार, 450 अंक ऊपर खुला सेंसेक्स

मंगलवार को रुपया 83.25 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 105.77 पर रहा।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.31 प्रतिशत की बढ़त के साथ 87.92 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 1,005.49 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Advertisement
First Published - October 11, 2023 | 10:59 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement