facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Rupee vs Dollar Today: डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत, 5 पैसे बढ़कर 83.25 पर पहुंचा

Advertisement

Rupee vs Dollar Today: अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 83.25 पर खुला। यह पिछले बंद भाव से पांच पैसे की बढ़त है।

Last Updated- November 09, 2023 | 10:50 AM IST
Rupee vs Dollar
Representative Image

कच्चे तेल की कीमतों और अमेरिकी मुद्रा के नरम रुख के बीच बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया पांच पैसे की बढ़त के साथ 83.25 पर पहुंच गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि हालांकि घरेलू बाजारों में गिरावट और विदेशी कोषों की सतत निकासी ने विदेशी निवेशकों की धारणा प्रभावित की। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 83.25 पर खुला। यह पिछले बंद भाव से पांच पैसे की बढ़त है।

यह भी पढ़ें : Stock Market Today: फ्लैट खुले बाजार, 64,885 पर सेंसेक्स, 19,400 के स्तर पर खुला निफ्टी

रुपया बुधवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 83.30 पर बंद हुआ था। इस बीच दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 105.52 पर पहुंच गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.20 प्रतिशत की बढ़त के साथ 79.70 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 84.55 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Advertisement
First Published - November 9, 2023 | 10:50 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement