facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

मजबूत अमेरिकी आंकड़े से रुपये में कमजोरी बढ़ी

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 7:54 PM IST
rupees Dollar

रुपये ने सप्ताह की शुरुआत कमजोरी के साथ की। डॉलर के मुकाबले भारतीय मुद्रा में 26 पैसे की गिरावट आई। डीलरों का कहना है कि अनुमान के मुकाबले मजबूत अमेरिकी आंकड़े से फेडरल रिजर्व द्वारा दर वृद्धि की आक्रामक रफ्तार बरकरार रखने की आशंका बढ़ी है।

सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 82.54 पर बंद हुआ, जबकि इसका पिछला बंद भाव 82.28 था। 2022 में अब तक भारतीय रुपये में डॉलर के मुकाबले 9.9 प्रतिशत की कमजोरी आई है।

सप्ताहांत के दौरान जारी हुए आंकड़े से पता चलता है कि अमेरिकी उत्पाद कीमतें नवंबर में अनुमान से ज्यादा बढ़ीं। यह आंकड़ा फेडरल ओपन मार्केट कमेटी की 13 दिसंबर को शुरू हो रही दो-दिवसीय बैठक से पहले आया है।

सीआर फॉरेक्स एडवायजर्स ने लिखा है, ‘वैश्विक तौर पर, उस रिपोर्ट के बाद शुक्रवार से अमेरिकी डॉलर की मांग बनी हुई थी जिसमें संकेत दिया गया कि अमेरिकी प्रोड‌यूसर्स प्राइस इंडेक्स अनुमानों के मुकाबले ज्यादा बढ़ा। मजबूत डॉलर से उभरते बाजारों की मुद्राओं पर दबाव पड़ रहा है।

फेडरल ने अमेरिकी अर्थव्यवस्था में मांग घटाने के प्रयास में मार्च 2022 से ब्याज दरें बढ़ाने पर जोर दिया है। कारोबारियों का मानना है कि फेडरल रिजर्व इस सप्ताह 50 आधार अंक की दर वृद्धि की घोषणा कर सकता है, जिसके साथ ही 2022 में कुल दर वृद्धि बढ़कर 425 आधार अंक हो जाएगी।

ऊंची अमेरिकी ब्याज दरों से वैश्विक पूंजी दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की ओर जाने का रुझान बढ़ा है जिससे रुपये जैसी उभरते बाजार की मुद्राओं पर दबाव बढ़ रहा है। सोमवार को अमेरिकी डॉलर सूचकांक 105.23 की ऊंचाई पर पहुंच गया, जबकि इसका पिछला बंद भाव 104.80 था।

डॉलर सूचकांक में तेजी से रुपया सोमवार को गिरकर 82.85 प्रति डॉलर के निचले स्तर पर आ गया। दिन के कारोबार में रुपये का सर्वाधिक निचला 83.29 है। हालांकि कारोबारियों का कहना है कि सोमवार को 82.75 के स्तर के आसपास निर्यातकों द्वारा डॉलर की बिक्री से रुपये को कुछ नुकसान दूर करने में मदद मिली। 

ReplyReply allForward

Advertisement
First Published - December 12, 2022 | 7:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement