facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

रुपये की रिकॉर्ड कमजोरी से विदेशी निवेश पर बढ़ा दबाव, व्यापार समझौते और आय सुधार पर टिकी उम्मीदें

Advertisement

बुधवार को रुपया पहली बार 90 के स्तर को पार कर गया और 90.30 के रिकॉर्ड निचले स्तर को छूने के बाद 90.19 पर बंद हुआ

Last Updated- December 03, 2025 | 9:30 PM IST
rupees dollar

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में भारी गिरावट से विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) के निवेश पर दबाव बने रहने की संभावना है क्योंकि कॉरपोरेट आय में सुधार और अमेरिका के साथ व्यापार समझौते पर प्रगति को निकासी में किसी भी उलटफेर के लिए अहम माना जा रहा है।

बुधवार को रुपया पहली बार 90 के स्तर को पार कर गया और 90.30 के रिकॉर्ड निचले स्तर को छूने के बाद 90.19 पर बंद हुआ। विश्लेषकों ने इस कमजोरी का कारण कम निर्यात (जो कई भारतीय वस्तुओं पर 50 फीसदी तक के अमेरिकी व्यापार शुल्क से प्रभावित है) और लगातार विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों की बिकवाली को बताया।

विशेषज्ञों का कहना है कि रुपये में कमजोरी से एफपीआई निवेश के निकट भविष्य के परिदृश्य पर असर पड़ सकता है। हालांकि भारत की मजबूत अर्थव्यवस्था इस झटके को कम करने में मदद करेगी। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि रुपये में कमजोरी के कारण आय वृद्धि के अनुमानों में कोई बदलाव नहीं होगा।

कोटक महिंद्रा ऐसेट मैनेजमेंट कंपनी के मुख्य निवेश अधिकारी हर्ष उपाध्याय ने कहा, भावना के लिहाज से इसका असर तो पड़ेगा लेकिन कमाई के लिहाज से ऐसे बहुत कम क्षेत्र हैं जहां इसका दीर्घकालिक असर होगा। निर्यातकों को आम तौर पर लाभ होगा, लेकिन आयातकों को भी उनके वायदा अनुबंधों से कुछ हद तक सुरक्षा मिलेगी। रुपये की कमजोरी अलग-अलग क्षेत्रों पर अलग-अलग असर डाल सकती है, लेकिन कुल मिलाकर कमाई के लिहाज से इसका कोई खास असर नहीं पड़ने वाला है।

इस वित्त वर्ष में कंपनियों की आय वृद्धि एक अंक में रही है और अगले दो वित्त वर्षों में इसमें बढ़त का अनुमान है। वेलेंटिस एडवाइजर्स के संस्थापक और प्रबंध निदेशक ज्योतिवर्धन जयपुरिया ने कहा, मुद्रा का अवमूल्यन आम तौर पर एफपीआई निवेश के लिए नकारात्मक होता है।

उन्होंने कहा, हमें उम्मीद है कि आय चक्र बदलेगा। दिसंबर तिमाही से हमें दो अंकों में वृद्धि की उम्मीद है। अगर आय नहीं बढ़ती है तो इससे निवेश प्रवाह प्रभावित हो सकता है। अमेरिका के साथ व्यापार समझौता भी एक बड़ा सकारात्मक पहलू हो सकता है।

जयपुरिया को उम्मीद है कि 2026 निवेश के लिए एक बेहतर साल होगा, क्योंकि 15 महीनों की लगातार बिकवाली के बाद वैश्विक निवेशक अब भारत में काफी कम निवेश कर रहे हैं। अक्टूबर 2024 से एफपीआई भारी शुद्ध बिकवाली कर रहे हैं, जो कंपनियों की लाभप्रदता में गिरावट, बढ़े हुए मूल्यांकन पर सवाल और अमेरिका-भारत व्यापार वार्ता को लेकर बनी अनिश्चितता के कारण कमजोर पड़ गए हैं।

आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये निजी इक्विटी निवेशकों की निकासी ने दबाव को और बढ़ा दिया है। 2025 में अब तक एफपीआई ने भारतीय इक्विटी से 1.5 लाख करोड़ रुपये निकाले हैं। विश्लेषकों का कहना है कि विदेशी निवेशक जल्दबाज़ी में वापसी नहीं कर सकते क्योंकि मुद्रा में उतार-चढ़ाव से संभावित लाभ कम होने का खतरा है।

Also Read | SEBI ने लॉन्च किया SWAGAT-FI फ्रेमवर्क; कम जोखिम वाले विदेशी निवेशकों को सिंगल विंडो से आसान एंट्री

विश्लेषकों ने कहा कि अनुकूल व्यापार समझौते से धारणा में सुधार होगा और एफपीआई को वापसी में मदद मिल सकती है क्योंकि इस वर्ष की गिरावट के बाद मूल्यांकन में नरमी आई है।

Advertisement
First Published - December 3, 2025 | 9:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement