facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Sai Life Sciences IPO: साई लाइफ साइंसेज की आईपीओ के जरिए 800 करोड़ जुटाने की योजना

Advertisement

कंपनी के प्रस्तावित आईपीओ में 800 करोड़ रुपये मूल्य के ताजा शेयर और 6.15 करोड़ शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल है।

Last Updated- July 15, 2024 | 12:31 PM IST
H.M. Electro Mech IPO
Representative Image

निजी इक्विटी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी टीपीजी कैपिटल समर्थित साई लाइफ साइंसेज ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये धन जुटाने के लिए पूंजी बाजार नियामक सेबी के समक्ष प्रारंभिक दस्तावेज दाखिल किए हैं।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के समक्ष दाखिल आईपीओ दस्तावेजों के अनुसार, कंपनी के प्रस्तावित आईपीओ में 800 करोड़ रुपये मूल्य के ताजा शेयर और 6.15 करोड़ शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल है।

साई क्वेस्ट सिन के पास वर्तमान में कंपनी की 5.61 प्रतिशत हिस्सेदारी है। टीपीजी के पास 39.69 प्रतिशत शेयरधारिता है और एचबीएम प्राइवेट इक्विटी इंडिया के पास 5.5 प्रतिशत हिस्सेदारी है। आईपीओ से प्राप्त राशि में से 600 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कर्ज चुकाने के लिए किया जाएगा। इसके एक हिस्से का इस्तेमाल सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

हैदराबाद स्थित साईं लाइफ साइंसेज, वैश्विक फार्मास्युटिकल इनोवेटर कंपनियों और जैव प्रौद्योगिकी फर्मों को छोटे अणु नई रासायनिक संस्थाओं (एनसीई) के लिए दवा की खोज, विकास और विनिर्माण मूल्य श्रृंखला में सेवाएं प्रदान करती है।

Advertisement
First Published - July 15, 2024 | 12:31 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement