facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

SAR Televenture IPO Listing: 5जी टावर लगाने वाली कंपनी की शानदार एंट्री, निवेशकों को 91 फीसदी का लिस्टिंग गेन

Advertisement

कंपनी का 24.75 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 1 नवंबर-3 नवंबर के बीच खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का तगड़ा रिस्पांस मिला था।

Last Updated- November 08, 2023 | 10:47 AM IST
IPO

SAR Televenture IPO Listing: देश में 4जी और 5जी टावर लगाने वाली कंपनी एसएआर टेलीवेंचर (SAR Televenture) के शेयरों की आज यानी 8 नवंबर को NSE के SME प्लेटफॉर्म पर दमदार एंट्री हुई। आज NSE SME पर इसकी 101 रुपये के भाव पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को करीब 91 फीसदी का लिस्टिंग गेन मिला।

बता दें, आईपीओ में निवेशको ने रुचि दिखाई थी, और इस तगड़े रिस्पांस के चलते ही यह आईपीओ ओवरऑल 288 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ था। आईपीओ के तहत 55 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए थे।

लिस्टिंग के बाद भी जारी तेजी

निवेशकों को शानदार लिस्टिंग गेन देने के बाद भी शेयरों की तेजी बरकराक रही। शेयर उछलकर 110.25 रुपये के अपर सर्किट पर पहुंच गया है यानी कि आईपीओ निवेशक अब 100 फीसदी मुनाफे में हैं

ये भी पढ़ें- Honasa Consumer IPO listing : Mamaearth की पेरेंट कंपनी की मार्केट में फ्लैट एंट्री, इंवेस्टर्स को नहीं मिला लिस्टिंग गेन

SAR Televenture IPO के बारे में

कंपनी का 24.75 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 1 नवंबर-3 नवंबर के बीच खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का तगड़ा रिस्पांस मिला था। ओवरऑल यह आईपीओ 288.09 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें खुदरा निवेशकों का हिस्सा 222.10 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत 2 रुपये की फेस वैल्यू वाले 45 लाख नए शेयर जारी हुए हैं।

कंपनी के बारे में

कंपनी 4जी और 5जी टावर्स, ऑप्टिकल फाइबर केबल (OFC) सिस्टम्स लगाने और नेटवर्क इक्विपमेंट से जुड़े सर्विस मुहैया कराती है। कंपनी ने पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश और पंजाब के कई इलाकों में 373 से अधिक टावर्स लगाए हैं।

ये भी पढ़ें- Mukka Proteins के आईपीओ को मिली SEBI की मंजूरी

कंपनी की वित्तीय सेहत पर नजर डालें तो वित्त वर्ष 2023 में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 3.88 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

Advertisement
First Published - November 8, 2023 | 10:47 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement